LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

वैशाली में बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले के महुआ थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी को निशाना बनाते हुए 1.5 लाख नगद और उनकी बाइक लूट ली है....

वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो
वैशाली में गल्ला व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र के निझमा-बड़हर चौक मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने तांडव मचाते हुए एक गल्ला व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है। हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये नकद और उनकी बाइक लूट ली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

व्यवसाय कर घर लौट रहे थे नरसिंहपुर बंगाही के रहने वाले राजीव कुमार साह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना निझमा चौक से बड़हर चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर घटी। पीड़ित गल्ला व्यवसायी की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर बंगाही गांव (कुशहर पुल निवासी) स्व. लक्ष्मण साह के पुत्र राजीव कुमार साह के रूप में हुई है। पीड़ित गल्ला व्यापारी अपना रोजमर्रा का व्यवसाय समाप्त कर देर शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित राजीव कुमार साह ने पुलिस को बताया कि दो अलग-अलग बाइकों पर सवार कुल पांच शातिर अपराधी अचानक वहां आ धमके। बदमाशों ने उन्हें घेरकर कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद थैले में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों अपराधी बड़हर चौक की तरफ तेज रफ्तार में फरार हो गए।

एसडीपीओ पोलस्त कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद पहुंचे मौके पर

दिनदहाड़े और इस तरह सरेराह हुई लूटपाट की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए महुआ के एसडीपीओ पोलस्त कुमार और महुआ थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद फौरन भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित गल्ला व्यवसायी से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।

NSIT
Nsmch

अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की नाकेबंदी और छापेमारी जारी

घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए महुआ थाना पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिषभ की रिपोर्ट