LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

5 Sign Of Blood Sugar: आपके पेशाब में दिखें ये पांच लक्षण तो समझ लें कि आप डायबिटीज के शिकार हो चुके हैं,चेक करें..फिर जानें..

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है। पेशाब में आने वाले बदलाव इस बीमारी के संकेत हो सकते हैं।

5 Sign Of Blood Sugar: आपके पेशाब में दिखें ये पांच लक्षण तो
डायबिटीज के शुरुआती लक्षण- फोटो : freepik

5 Sign Of Blood Sugar:आधुनिक जीवनशैली के कारण डायबिटीज तेजी से आम होती जा रही है, जो समय पर नियंत्रित न करने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसके कई लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं, खासकर पेशाब में। इस लेख में हम डायबिटीज के कारण पेशाब में दिखने वाले संकेतों के बारे में जानेंगे, जिनसे आप समय रहते ही डायबिटीज की पहचान कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-

1. पेशाब से दुर्गंध आना

डायबिटीज की स्थिति में पेशाब से अत्यधिक दुर्गंध आ सकती है। जब ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो शरीर केटोन नामक तत्व का उत्पादन करने लगता है, जिससे केटोन्यूरिया नामक स्थिति उत्पन्न होती है। इसकी वजह से पेशाब में एक तीव्र और अजीब गंध आने लगती है। अगर आप भी पेशाब में ऐसी गंध महसूस कर रहे हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

2. पेशाब का रंग गाढ़ा होना

डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का पेशाब गाढ़े पीले रंग का हो सकता है, खासकर सुबह के समय। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर, पेशाब का रंग बदल सकता है। यह संकेत बताता है कि शरीर में शुगर अधिक मात्रा में है, जिससे पेशाब में कुछ घटक अधिक मात्रा में पहुंच जाते हैं। अगर आपको भी सुबह के समय गाढ़ा पेशाब नजर आ रहा है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

3. झागदार पेशाब आना

डायबिटीज के कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर पेशाब में झाग बनने लगते हैं। पेशाब का क्लॉउडी या झागदार होना इस बात का संकेत है कि ब्लड शुगर का स्तर बढ़ रहा है। इस स्थिति में, ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाना जरूरी होता है ताकि समस्या की गंभीरता का पहले से ही अंदाजा लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

4. पेशाब से मीठी सी गंध आना

डायबिटीज में पेशाब में अतिरिक्त ग्लूकोज की उपस्थिति से मीठी सी गंध आने लगती है। ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा बढ़ने से पेशाब में ग्लूकोज की मात्रा भी बढ़ जाती है, जिससे पेशाब में मीठी गंध आने लगती है। यह स्थिति डायबिटीज का स्पष्ट संकेत हो सकती है और आपको तुरंत मेडिकल जांच की आवश्यकता हो सकती है।

5. बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, खासकर रात में। ब्लड शुगर बढ़ने से गुर्दे को अधिक मात्रा में पेशाब बनाने के लिए काम करना पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार पेशाब लगती है। इस स्थिति में रात की नींद भी प्रभावित हो जाती है और पेशाब को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। यदि आप भी ऐसी परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो ब्लड शुगर लेवल की जांच अवश्य कराएं।

डायबिटीज से बचाव के उपाय

नियमित ब्लड शुगर चेकअप करवाना।

स्वस्थ आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना।

चीनी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित रखना।

डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन।