LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

देवउठनी एकादशी 2024: राशि अनुसार दान से पाएं भगवान विष्णु की कृपा

देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु के चार महीने के योग निद्रा से जागने का दिन माना जाता है। इस दिन व्रत करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

देवउठनी एकादशी 2024: राशि अनुसार दान से पाएं भगवान विष्णु की
देवउठनी एकादशी 2024 से जुड़ी जरूरी बातें- फोटो : social media

Dev Uthani Ekadashi 2024: हर माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है, और इस बार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दुख-संकट दूर होते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं, तो इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने के बाद जरूरतमंदों को राशि अनुसार दान अवश्य करें। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य से भंडार भरे रहते हैं।


राशि अनुसार देवउठनी एकादशी पर दान करें

मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Diarch GO


वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस दिन दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें। इससे जीवन में सुख-शांति का वास होता है और परिवार में खुशहाली आती है।


मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए हरी सब्जियों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।


सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।


देवउठनी एकादशी का महत्व

देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु के चार महीने के योग निद्रा से जागने का दिन माना जाता है। इस दिन व्रत करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि के लिए इस दिन विधिपूर्वक पूजा और दान अवश्य करें।


इस शुभ अवसर पर राशि अनुसार दान करने से न केवल भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।