LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

आइंस्टिन से कम तेज नहीं है भारत के लोग! शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, फोनपे साउंड बॉक्स को बना दिया स्पीकर, देखें वीडियो

भारत में जुगाड़ तकनीक का एक अलग ही जादू है। साधारण चीजों को असाधारण बनाना और नए तरीके से इस्तेमाल करना भारतीयों की पहचान है।

आइंस्टिन से कम तेज नहीं है भारत के लोग! शख्स ने लगाया ऐसा जु
भारतीय शख्स का अजीबोगरीब जुगाड़!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Paytm box turn into Bluetooth speaker :हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। हर दिन कई लोग हर तरह के प्रॉब्लम को किसी न किसी जुगाड़ से दूर कर ही देते है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसे ही एक अनोखे वीडियो में, एक शख्स ने हर दुकान में दिखने वाले फोनपे साउंड बॉक्स को स्पीकर में बदल दिया है। इस मजेदार जुगाड़ के जरिए साउंड बॉक्स में कुमार सानू का गाना 'आंख है भरी-भरी' बजते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए हैं।

वीडियो की डिटेल्स और लोकप्रियता

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dulichand_nngal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और यह तेजी से वायरल हो गया है। इसे अब तक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख 19 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। महज पांच दिन पहले शेयर किया गया यह वीडियो दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है, और लोग इसे देखकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है

एक यूजर ने लिखा, "फोनपे के सीईओ कोने में खड़ा होकर रो रहा होगा।"दूसरे ने हंसते हुए कमेंट किया, "फोनपे पे कुमार सानू प्राप्त हुए!" तीसरे ने कहा, "सच में, भारत में बिगनर्स की कोई कमी नहीं है।" चौथे यूजर ने लिखा, "क्या कारीगरी है, किसने बनाया है ये मुज्जाशमा।" एक और यूजर ने मजाक में कहा, "शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया गया है।"

भारत में जुगाड़ तकनीक का जादू

भारत में जुगाड़ तकनीक का एक अलग ही जादू है। साधारण चीजों को असाधारण बनाना और नए तरीके से इस्तेमाल करना भारतीयों की पहचान है। इस वीडियो ने फिर से दिखा दिया कि यहां लोग हर चीज का नया उपयोग खोजने में माहिर हैं। फोनपे साउंड बॉक्स को स्पीकर में बदलने का यह नया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों में हंसी का कारण भी बन रहा है।

NSIT
Nsmch