LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Yuvvendra Chahal Dhanshree Divorce: भारतीय क्रिकेटर के तलाक के बाद पुराना ट्विट हुआ वायरल, धनश्री से मिलने से पहले युजवेंद्र चहल की शादी को लेकर ये थे ख्याल !

Yuvvendra Chahal Dhanshree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी के तलाक के बाद अब चहल का एक पुराना ट्विट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Yuzvendra Chahal Dhanashree
Yuzvendra Chahal old tweet Viral- फोटो : social media

Yuvvendra Chahal Dhanshree Divorce:  भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया है। हाल ही में दोनों को मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। शादी के 18 महीनों के भीतर ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया, हालांकि, तलाक की असली वजह सामने नहीं आई है। इस बीच, चहल का शादी पर किया गया एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2013 का ट्विट हो रहा वायरल 

2013 में किए गए इस ट्वीट में उन्होंने शादी को लेकर एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि,"शादी एक ऐसा शब्द है जो एक बड़े हो चुके लड़के को गोद लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसे उसके माता-पिता अब संभाल नहीं सकते।"

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात ऑनलाइन डांस क्लास के दौरान हुई थी। धनश्री ने उन्हें डांस सिखाया और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। चहल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे थे, और अब इनके वकील ने तलाक की पुष्टि कर दी है।

NSIT
Nsmch

एलिमनी और ट्रोलिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद धनश्री वर्मा को एलिमनी के रूप में करीब 5.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। वहीं, कुछ लोगों ने युजवेंद्र चहल पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि, इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। तलाक के बाद भी धनश्री अपने काम में व्यस्त हैं। हाल ही में उनका एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दूसरी ओर, चहल इस पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।