LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बिहार राज्य स्तरीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में पटना जिला के बाढ़ के पहलवान ने जीता गोल्ड मेडल, बेटियों ने अखाड़े में दिखाया जोरदार दम

Bihar state level combat wrestling competition
Bihar state level combat wrestling competition- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना जिले के बाढ़ के पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने दमखम का पदर्शन किया है. बक्सर जिला के डुमरांव में आयोजित दो दिवसीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में पटना जिला के बालक एवं बालिका वर्ग में पहलवानों ने जीत का परचम लहराया . दो दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाढ़ की बेटी पायल कुमारी ने 51 किलो वर्ग में गोल्ड जीता. 

इसी तरह 60 किलो वर्ग में धनवंती कुमारी, 63 किलो वर्ग में प्रियंका कुमारी एवं 66 किलो वर्ग में साध्वी कुमारी सीनियर ने गोल्ड मेडल जीती. वही अंडर 15 में आरती कुमारी, राधिका कुमारी, भारती कुमारी, सृष्टि कुमारी, गौरी कुमारी ने अपने-अपने भजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. वही नमन कुमार को सिल्वर मेडल जीते.

Diarch GO


कोच धीरज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 18 जिला से बालक एवं बालिका का टीम ने भाग लिया जिसमें बक्सर जिला ओवरऑल चैंपियन रहा.   पटना जिला दूसरे स्थान पर रहा. खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बिहार कॉम्बैट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रमेश सिंह सचिव अरुण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मुंजी पासवान टेक्निकल रामचरण सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी ने आयोजन को सफल बनाया. 


अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को संघ की तरफ से रजिस्ट्रेशन फी एवं यात्रा भत्ता राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए दिया जाएगा सफल सभी खिलाड़ियों ने संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह अरुण कुमार सिंह सचिव एवं कोषाध्यक्ष मुंजी पासवान को धन्यवाद दिया.

NSIT
Nsmch

    बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट।