LATEST NEWS

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

Asia Cup 2025 : एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भी भारत ने क्यों नहीं लिया ट्रॉफी, जानिए टीम इंडिया के इनकार की वजह

Asia Cup 2025 : भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में धूल चटा दी। 5 विकेट से पाकिस्तान की हार हुई लेकिन पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी नहीं ली। भारतीय टीम ने आखिरी ट्रॉफी लेने से क्यों इनकार किया आइए जानते हैं।

Asia Cup 2025
भारतीय टीम का जलवा- फोटो : social media

Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तिलक वर्मा (69* रन, 53 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) और शिवम दुबे (33 रन, 22 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारियों के दम पर जीत हासिल की। 

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में 2 घंटे तक चला ड्रामा

फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बड़ा विवाद देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से लगभग दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा और अंततः नकवी बिना ट्रॉफी दिए मैदान छोड़कर चले गए।

क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा तेज है। इसी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री हैं जो उस दौरान भारत विरोधी बयानबाजी करते थे। यही वजह रही कि भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया।

टॉस से शुरू हुआ विरोध

यह विरोध सिर्फ फाइनल तक सीमित नहीं रहा। ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भी हैंडशेक से परहेज किया, जिसे सोशल मीडिया पर “हैंडशेक विवाद” कहा गया।

NSIT
Nsmch

जश्न अपने अंदाज में

ट्रॉफी न मिलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 वाले सेलिब्रेशन की नकल कर पाकिस्तानी दर्शकों को तंज कसा। टीम इंडिया का बिना ट्रॉफी वाला सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

BCCI का रुख

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हमने एसीसी अध्यक्ष से ट्रॉफी न लेने का निर्णय लिया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ट्रॉफी और मेडल पाकिस्तान ले जाए। यह अनुचित है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही ट्रॉफी और मेडल भारत को सौंपे जाएंगे और नवंबर में आईसीसी सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

सेरेमनी में देरी और अंत

मैच खत्म होने के बाद आमतौर पर कुछ मिनटों में प्रेजेंटेशन हो जाता है, लेकिन इस बार एक घंटे से ज्यादा देरी हुई। नकवी स्टेज पर ट्रॉफी लेकर खड़े रहे, लेकिन भारतीय टीम ने सामने आने से मना कर दिया। आखिरकार प्रेजेंटर साइमन डूल ने घोषणा की कि भारत ने अवॉर्ड्स लेने से इनकार कर दिया है और सेरेमनी खत्म की जा रही है। इसके बाद नकवी मैदान से बाहर चले गए।