LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों का पूरा हिसाब

Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।...

Tirhut Graduate Poll
तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी आगे- फोटो : reporter

Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रथम वरीयता के मतों की नौवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी वह सबसे आगे चल रहे हैं। अब तक मिले मतों के आंकड़ों के अनुसार, वंशीधर ब्रजवासी ने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा पर 3,427 वोटों की बढ़त बना रखी है।

नौवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी को कुल 22,023 मत मिले हैं। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार अभिषेक झा को अब तक 18,596 वोट प्राप्त हुए हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम को 13,076 मत मिले हैं।

मतगणना के अब तक के रुझानों में वंशीधर ब्रजवासी की बढ़त बरकरार है। नौवें राउंड के बाद उनके समर्थकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, अंतिम चुनाव परिणाम की पुष्टि मतगणना पूरी होने और निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

तिरहुत स्नातक सीट की मतगणना पर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें टिकी हुई हैं। अगले राउंड की गिनती में मतों का अंतर किस तरह बदलता है, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

NSIT
Nsmch

अब तक के मतों का पूरा हिसाब:

वंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय): 22,023 वोट

अभिषेक झा (जदयू): 18,596 वोट

रश्मि विनायक गौतम (राजद): 13,076 वोट

ब्रजवासी की बढ़त: 3,427 वोट

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा