LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

SPORTS NEWS - शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती से अलग होंगे वीरेंद्र सहवाग, ले सकते है तलाक, एक और क्रिकेटर की शादी टूटने के कगार पर

SPORTS NEWS - चहल के बाद अब वीरेंद्र सहवाग की शादी भी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। चर्चा है कि सहवाग और उनकी पत्नी आरती तलाक ले सकते हैं।दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं।लेकिन कुछ समय से दोनों अलग रह रहे हैं।

SPORTS NEWS - शादी के 20 साल बाद पत्नी आरती से अलग होंगे वीर
अलग होंगे सहवाग और आरती।- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - भारतीय क्रिकेट में कुछ दिन पहले यजुवेंद्र चहल और धनश्री की शादी टूटने की चर्चा चल रही थी। इस बीच एक और क्रिकेटर की शादी टूटती हुई नजर आ रही है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहगाग और उनकी पत्नी आरती के बीच दूरियां बढ़ गई है और ऐसी चर्चा है कि दोनों जल्द ही तलाक ले सकतेहैं। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं। 

दरअसल, 2004 में शादी के बंधन में बंधे सहवाग और आरती ने एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई। उनके करीबियों का कहना है कि दोनों कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है। इस पर सहवाग या आरती अहलावत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

Diarch GO

वीरेंद्र सहवाग ने आखिरी तस्वीर अपने परिवार की दीपावली 2024 पर पोस्ट की थी। उन तस्वीरों में सहवाग के अलावा उनका बेटा और मां नजर आई, लेकिन पत्नी आरती अहलावत नजर नहीं आईं। ऐसे में समझा जा रहा है कि लंबे समय से चली आ रही इस कपल की साझेदारी अब टूटने की कगार पर है। सहवाग ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में आरती और सहवाग के अलगाव की अफवाहों को और हवा मिल गई है।

दीपावली पर नहीं आई नजर

वीरेंद्र सहवाग ने आखिरी तस्वीर अपने परिवार की दीपावली 2024 पर पोस्ट की थी। उन तस्वीरों में सहवाग के अलावा उनका बेटा और मां नजर आई, लेकिन पत्नी आरती अहलावत नजर नहीं आईं। दो सप्ताह पहले वीरेंद्र सहवाग पलक्कड़ में विश्व नागयक्षी मंदिर गए थे। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि, उनमें भी आरती कहीं नजर नहीं आईं। इससे भी उनके रिश्ते में आई दरार के बारे में संकेत मिलता है। 

NSIT
Nsmch

आरती से  सहवाग ने किया प्रेम विवाह

नई दिल्ली की रहने वालीं आरती अहलावत ने ज्यादातर समय अपनी पहचान को एक आम इंसान के तौर पर ही रखा है। 16 दिसंबर 1980 को जन्मीं आरती ने लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या भवन से शिक्षा प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया। साल 2000 के आसपास सहवाग और उनकी लव स्टोरी चली और फिर 2004 में दोनों ने पूर्व वित्त मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए के चेयरमैन रहे अरुण जेटली के आवास पर शादी की थी। उस समय इस शादी को खूब चर्चा मिली थी और कई क्रिकेटरों ने शादी में शिरकत की थी।