LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Virat Kohli: विराट कोहली जाएंगे जेल! स्टार क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, RCB विक्ट्री परेड भगदड़ में अब तक 11 की मौत

Virat Kohli: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली जेल जा सकते हैं। RCB विक्ट्री परेड भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरसीबी की विक्ट्री परेड भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Virat Kohli
Virat Kohli will go to jail - फोटो : social media

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब जीती। लेकिन आरसीबी के लिए यह जीत विवादों से जुड़ गया। बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई वहीं 33 लोग घायल बताएजा रहे हैं। इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया। घटना के बाद भी आरसीबी की विक्ट्री परेड जारी रही जिससे लोगों भी गुस्सा है। इसी बीच टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

विराट के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी अनुसार कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है। पुलिस विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह केस पहले से 123/2025 के अंतर्गत दर्ज है और जांच इसी के तहत आगे बढ़ेगी। विराट कोहली पर केस दर्ज की गई है। जिसे बाद यह मामला और गंभीर बन गया है। बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के पहले शो पर भी इसी प्रकार की भगदड़ मची थी जिसमें एक महिला की जान चली गई थी इस मामले में अल्लू अर्जुन को जेल तक जाना पड़ा था अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या विराट कोहली को भी जेल जाना पड़ेगा।

क्या हुआ था हादसे के दिन?

यह हादसा 4 जून 2025 को हुआ। जब RCB की टीम बेंगलुरु में अपनी जीत का जश्न मना रही थी। हजारों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत अब स्थिर है।

विराट कोहली पर क्यों हुई शिकायत?

शिकायतकर्ता वेंकटेश ने आरोप लगाया है कि विराट कोहली जैसे बड़े नाम की मौजूदगी और आयोजन की असंगठित योजना के चलते भीड़ बेकाबू हुई जिससे यह दुखद घटना घटी। उन्होंने कोहली की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। RCB प्रबंधन ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं बीते दिन इस मामले में आरसीबी के पीआर हेड सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। 

NSIT
Nsmch