LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Virat Kohli: विराट कोहली ने प्यूमा को कहा अलविदा! तोड़ सकते हैं 110 करोड़ की डील, अब एजिलिटास और One8 के साथ बनाएंगे भारत का ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से पेड पोस्ट हटाकर One8 को वैश्विक ब्रांड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। एजिलिटास में निवेश और प्यूमा से अनुबंध समाप्ति का क्या है मतलब?

विराट कोहली
Virat Kohli- फोटो : social media

Virat Kohli: विराट कोहली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी ब्रांडेड और पेड पोस्ट हटाकर सिर्फ अपनी निजी और One8 ब्रांड से जुड़ी पोस्ट ही रहने दी। यह कदम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की नजरों से बच नहीं पाया और चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। अब स्पष्ट हो चुका है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया रीब्रांडिंग नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर लिया गया व्यावसायिक निर्णय था – जिसका उद्देश्य है One8 को एक वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाना।

एजिलिटास (Agilitas) एक स्पोर्ट्स एथलीजर कंपनी है, जिसकी स्थापना 2023 में प्यूमा इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने की थी।यह वही कंपनी है जिसने Lotto जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में दीर्घकालिक लाइसेंस हासिल किए हैं।

प्यूमा से एजिलिटास का सफर

कोहली का 8 साल का 110 करोड़ का प्यूमा अनुबंध समाप्त होने वाला है।प्यूमा ने कोहली को बनाए रखने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया।अब वह एजिलिटास में निवेशक के रूप में शामिल हो रहे हैं और One8 को इसी प्लेटफॉर्म से रिलॉन्च किया जाएगा।

भारत से बने एक ग्लोबल ब्रांड का सपना

विराट कोहली अब केवल एक क्रिकेटर या एंडोर्सर नहीं, बल्कि एक ब्रांड विज़नरी भी हैं। One8 को वह एक ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं जो भारत से निकले और दुनिया भर में प्रतिस्पर्धा करे।  एजिलिटास से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भारत में कोई महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड नहीं है। One8 को हम ग्लोबल फुटवियर और एथलीजर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। यह स्पष्ट है कि कोहली सिर्फ इनफ्लुएंसर की भूमिका में नहीं रहना चाहते, बल्कि निर्माता और रणनीतिक साझेदार के रूप में खुद को स्थापित करना चाहते हैं।

NSIT
Nsmch

One8 का पुनर्जन्म: क्या होगा नया?

One8 ब्रांड को अब एजिलिटास के जरिए नई ब्रांड आइडेंटिटी और रीलॉन्च के साथ पेश किया जाएगा। इसमें नए लोगो और पैकेजिंग कि जाएगी। स्मार्ट एथलीजर डिज़ाइन्स लाए जाएंगे। मल्टी-रिज़न स्टोर ओपनिंग (भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका)। कोहली की ओऱ से डिज़ाइन और प्रमोट की गई कस्टम सीरीज लाने के बारे में सोच रहे हैं।