LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

indian cricket - इंग्लैंड की पिचों पर दिखा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान, अंडर-19 वनडे में इंग्लैंड की टीम को मिली करारी शिकस्त

indian cricket - इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मैच में वैभव की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की।

indian cricket - इंग्लैंड की पिचों पर दिखा वैभव सूर्यवंशी के

N4N desk - इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पहले टेस्ट में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन इसके उलट अंडर 19 इंडियन टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते शुक्रवार को पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड की टीम को करारी शिकस्त दी। टीम की जीत में अहम योगदान वैभव सूर्यवंशी ने दिया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 48 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। जिसकी बदौलत भारत ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया।

Diarch GO

एंड्रयू फ्लिटांफ के बेटे ने बनाई हाफ सेंचुरी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड अंडर 19 की टीम सिर्फ 174 रन बना सकी। इंग्लैंड की टीम के पूर्व ऑलराउंडर एड्रंयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने अर्धशतकीय पारी खेली जो काम नहीं आ सकी। टीम के छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। बीजे डॉकिंस और इसाक मोहम्मद ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। डॉकिंस को हेनिल पटेल ने अपना शिकार बनाया। वह 18 रन ही बना सके। उनके जाने के बाद बेन मायेस और मोहम्मद ने 42 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लैंड को संभाला।

वहीं 174 रन का टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुश महात्रे के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी। इसमें वैभव का बल्ला ज्यादा तेजी से चला। आयुष आराम से खेल रहे थे तो वैभव चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे। दोनों ने मिलकर 7.3 ओवरों में 71 रन ठोक दिए। 

NSIT
Nsmch

यहां सूर्यवंशी आउट हो गए। उनके बाद कप्तान आयुष भी 79 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 45 रनों की नाबाद पारी खेल जीत की औपचारिकताओं को पूरा किया।

मौलायाराजसिंह चावड़ा ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। उनके बाद विहान मल्होत्रा भी पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 18 रन बनाए। अभिज्ञान और राहुल कुमार ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। अभिज्ञान ने 34 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। राहुल 25 गेंदों पर 17 रन बनाने में सफल रहे। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका मारा।