LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

South Africa Beat Australia: दक्षिण अफ्रीका बना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चैंपियन: ये 2 वजह रही ऑस्ट्रेलिया की हार की सबसे बड़ी वजह

South Africa Beat Australia: दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी जीतते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जानिए ऑस्ट्रेलिया की हार का सबसे बड़ा कारण क्या रहा।

South Africa Beat Australia
दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन- फोटो : social media

South Africa Beat Australia In Test Championship 2025: टेस्ट क्रिकेट की प्रतिष्ठित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का तीसरा संस्करण एक ऐतिहासिक मोड़ पर समाप्त हुआ, जब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि 27 वर्षों के लंबे इंतज़ार का अंत था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी, लेकिन तब से उनकी झोली खाली रही।

WTC की शुरुआत कब हुई थी?

WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी। पहली बार न्यूजीलैंड विजेता बना था। दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया विजेता बना था। दोनों बार भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने ICC मंच पर खुद को फिर से स्थापित कर दिया है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Diarch GO

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति में चूक: हार की असली वजह

इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की हार सिर्फ विपक्ष की मजबूती से नहीं, बल्कि अपनी रणनीतिक चूक की वजह से भी हुई। टीम ने मैच शुरू होने से एक दिन पहले ही एक ऐसा फैसला लिया, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

कैमरून ग्रीन को तीसरे नंबर पर भेजना

ग्रीन आमतौर पर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं।इस फाइनल में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया – जो उनकी पारंपरिक भूमिका नहीं है।पहली पारी में सिर्फ 4  और दूसरी पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए।

NSIT
Nsmch

लाबुशेन से ओपनिंग कराना

मार्नस लाबुशेन, जो आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें ओपनिंग में उतारा गया। उन्होंने पहली पारी में 17 रन और दूसरी में 22 रन बनाए। यह बदलाव न तो टीम बैलेंस के अनुकूल था, न ही खिलाड़ियों की ताकत को ध्यान में रखकर लिया गया था। कैमरून ग्रीन ने मैच में गेंदबाजी भी नहीं की, यानी उन्हें एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खिलाया गया—जो उनके कौशल के साथ न्याय नहीं था।