LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Shubman Gill century: इंग्लैंड की पिचों पर गूंज रहा है गिल का बल्ला! दूसरी पारी में भी खेल शतकीय पारी, लगा दी रिकॉर्ड की छड़ी

Shubman Gill century: एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक जड़कर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की। जानें कैसे गिल डॉन ब्रैडमैन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं।

Shubman Gill century:
शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में रचा इतिहास- फोटो : social media

Shubman Gill century: एजबेस्टन टेस्ट का नाम अब हमेशा के लिए शुभमन गिल के नाम के साथ जुड़ गया है। भारत के युवा टेस्ट कप्तान ने इस मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन कर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली पारी में 387 गेंदों पर 269 रन और दूसरी पारी में 129 गेंदों पर शतक जड़ दिया। हालांकि, वह 161 रन बनाकर आउट हो गए। यह आंकड़े अपने आप में ही ऐतिहासिक हैं।

गिल की बल्लेबाज़ी में संयम, आक्रामकता और तकनीकी दक्षता का अद्भुत मेल देखने को मिला। पहली पारी में 30 चौके और 3 छक्कों के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज़ों की कमर तोड़ दी। वहीं दूसरी पारी में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ शतक जड़ा, जिससे भारत की स्थिति मजबूत हो गई।

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी

शुभमन गिल अब सुनील गावस्कर के विशेष क्लब में शामिल हो चुके हैं। गावस्कर अब तक इकलौते भारतीय थे, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में शतक और दोहरा शतक लगाया था। लेकिन अब गिल ने यह कीर्तिमान साझा कर लिया है। इससे साफ है कि गिल न सिर्फ मौजूदा फॉर्म में हैं, बल्कि इतिहास रचने की राह पर भी हैं।

इंग्लैंड की पिचों पर गूंज रहा है गिल का बल्ला

यह टेस्ट श्रृंखला इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही है और शुभमन गिल का बल्ला यहाँ पूरी ताकत से बोल रहा है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 147 रन बनाए थे। अब एजबेस्टन में उन्होंने कुल मिलाकर 350 से अधिक रन बना डाले हैं। यानी दो मैचों में ही उनके खाते में 500 से ज़्यादा रन हैं। गिल की यह निरंतरता बताती है कि वे न सिर्फ परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता रखते हैं, बल्कि विदेशी पिचों पर भी भारत के लिए बड़ी पारियां खेल सकते हैं।

NSIT
Nsmch

डॉन ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में

1930 की एशेज सीरीज़ में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने 5 टेस्ट मैचों में 974 रन बनाए थे। यह आज तक किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। शुभमन गिल ने अब तक 2 मैचों में ही 500 से अधिक रन बना लिए हैं और उनके पास अब भी 3 मैच बाकी हैं।अगर गिल का यह फॉर्म बना रहता है, तो वे डॉन ब्रैडमैन का यह 95 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। यह एक ऐसा क्षण होगा जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में  खा जाएगा।