LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की वापसी! सस्ते में निपट कर लौट गए पवेलियन, इस तरीके से हुअ आउट

सचिन तेंदुलकर ने 3 साल बाद इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में क्रिकेट में वापसी की। 2 चौके लगाने के बाद 10 रन पर आउट होने से फैंस हुए मायूस।

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की वापसी! सस्त
Sachin Tendulkar - फोटो : social media

Sachin Tendulkar comeback: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 में तीन साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच हुए मुकाबले में सचिन के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे फैंस को उस समय खुशी मिली, जब उन्होंने 2 लगातार चौके लगाए। लेकिन जल्द ही वे 10 रन पर बोल्ड हो गए, जिससे स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस की उम्मीदें टूट गईं।

सचिन तेंदुलकर की धमाकेदार शुरुआत लेकिन मायूस अंत

मैच में टॉस हारकर इंडिया मास्टर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सचिन तेंदुलकर और अम्बाती रायुडू ने ओपनिंग की। रायुडू 5 रन बनाकर सुरंगा लकमल का शिकार हुए। इसके बाद सचिन ने उडाना के ओवर में लगातार 2 चौके मारकर स्टेडियम में उत्साह भर दिया। हालांकि, जल्द ही लकमल की गेंद पर बोल्ड होकर आउट हो गए, जिससे फैंस मायूस हो गए।

Diarch GO

स्टुअर्ट बिन्नी की अर्धशतकीय पारी

सचिन और रायुडू के आउट होने के बाद गुरकीरत सिंह मान और स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 87 रनों की शानदार साझेदारी हुई। गुरकीरत ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं, स्टुअर्ट बिन्नी ने ताबड़तोड़ अंदाज में 31 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए उमड़ी भीड़

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सचिन तेंदुलकर को लाइव देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। हालांकि, सचिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी मैदान पर वापसी को देखने के लिए फैंस में उत्साह कम नहीं हुआ।

NSIT
Nsmch

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान का दर्जा दिया जाता है। उनके करियर में उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन और 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं। सचिन ने एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट में वापसी

सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट में वापसी फैंस के लिए एक खास लम्हा था। हालांकि, वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी की दमदार पारी ने टीम को मजबूती दी। अब देखना यह होगा कि तेंदुलकर अपने अगले मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं।