LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिलेगा बड़ा फायदा, बिना मैच खेले फाइनल में जगह

इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

 first qualifier of IPL 2026
first qualifier of IPL 2026- फोटो : news4nation

IPL : आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का सामना क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से होगा।


इस सीजन प्लेऑफ के लिए आरसीबी, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफाई किया है। हालांकि मुकाबले से पहले मौसम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में मंगलवार को बारिश की करीब 25 प्रतिशत संभावना है। मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है। 

Diarch GO


अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो बीसीसीआई के प्लेऑफ नियम लागू होंगे। प्लेऑफ मुकाबलों में कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाती है ताकि नतीजा निकाला जा सके। लेकिन यदि पांच ओवर का मुकाबला भी संभव नहीं हुआ और मैच रद्द करना पड़ा, तो लीग चरण में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को फायदा मिलेगा।


ऐसी स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि टीम लीग स्टेज में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। आरसीबी ने 14 मैचों में 9 जीत हासिल की थी। अगर मुकाबला रद्द होता है तो आरसीबी बिना खेले सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा।

NSIT
Nsmch


आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, जबकि टीम में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। टीम में साई सुदर्शन, जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।