LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Bihar Bus Booking: बिहार में ट्रेन की तरह सरकारी बसों का मिलेगा लाइव लोकेशन, घर बैठे ऐसे होगी टिकट की बुकिंग

Bihar Bus Booking:अब सरकारी बसों में सफर के लिए टिकट कटाने की खातिर बस स्टैंड के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी कम होने वाली है।

Bihar Bus Booking:  बिहार में ट्रेन की तरह सरकारी बसों का मि
बिहार में ट्रेन की तरह ट्रैक होंगी सरकारी बसें- फोटो : reporter

Bihar Bus Booking: बिहार से दूसरे राज्यों का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब सरकारी बसों में सफर के लिए टिकट कटाने की खातिर बस स्टैंड के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी कम होने वाली है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ही ‘वेयर इज माई बस’ ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिजिटल पहल के जरिए यात्रियों को बसों की जानकारी से लेकर टिकट बुकिंग तक की सहूलियत एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।

इस ऐप के शुरू होने के बाद नगर सेवा, अंतरजिला और अंतरराज्यीय बसों से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली सरकारी बसों की टिकट बुकिंग भी इससे जोड़ी जाएगी। यात्री घर बैठे अपनी पसंद की सीट चुन सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान कर टिकट हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा टिकट रद्द कराने और रिफंड पाने की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।

लाइव लोकेशन से मिलेगी बस की सटीक जानकारी

इस ऐप की सबसे अहम खासियत बसों की लाइव ट्रैकिंग होगी। जिस तरह रेल यात्री मोबाइल पर ट्रेन की मौजूदा लोकेशन और उसके पहुंचने का अनुमानित समय देख सकते हैं, उसी तरह सरकारी बसों की स्थिति भी जान सकेंगे। बस किस जगह पर है और निर्धारित स्टैंड तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा, इसकी जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी।

बसों में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से यह सुविधा संचालित होगी। इससे यात्रियों को बस स्टैंड पर बेवजह घंटों इंतजार करने से निजात मिलने की उम्मीद है। साथ ही बसों के रूट, किराए और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी आसानी से हासिल की जा सकेगी।

NSIT
Nsmch

डिजिटल व्यवस्था से सफर होगा सुविधाजनक

बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में यह पहल अहम मानी जा रही है। खासकर दूसरे राज्यों में नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और निजी काम से जाने वाले लोगों को इससे फायदा मिल सकता है। टिकट बुकिंग और बस की लोकेशन की जानकारी एक ही ऐप पर मिलने से यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।

हालांकि, ऐप की लॉन्चिंग की तारीख और सभी बस सेवाओं को इससे जोड़ने की समयसीमा की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। उम्मीद है कि नई व्यवस्था से सरकारी बसों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक पारदर्शी तथा सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी