LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

RCB Vs GT: धर्मशाला में RCB का धमाका, GT को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

RCB Vs GT: IPL 2026 के पहले क्वालिफायर में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

RCB Vs GT
गुजरात टाइटंस पर बेंगलुरु की बड़ी जीत- फोटो : social media

RCB Vs GT: IPL 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात दे दी। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने GT को 92 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही  रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई।

255 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। गुजरात की ओर से केवल राहुल तेवतिया ही बड़ी पारी खेल पाए। उन्होंने 43 गेंदों में 68 रन बनाए। जोस बटलर ने 29 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

Diarch GO

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

RCB की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। पाटीदार की बल्लेबाजी ने गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।उनके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी 43-43 रन की अहम पारियां खेलीं। इन बल्लेबाजों की मदद से बेंगलुरू ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

बल्लेबाजों के बाद RCB के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जैकब डफी ने शुरुआती ओवरों में गुजरात की बल्लेबाजी को पूरी तरह हिला दिया। उन्होंने मैच में तीन विकेट लिए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर पर्पल कैप अपने नाम कर ली।

NSIT
Nsmch

पांचवीं बार IPL फाइनल में पहुंची RCB

यह पांचवीं बार है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू IPL के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी है। अब 2026 में भी टीम ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की सूची में अब RCB तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उससे आगे केवल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस हैं।

31 मई को होगा फाइनल

RCB अब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। टीम की नजर अब पहली बार ट्रॉफी जीतने पर होगी। वहीं गुजरात टाइटंस के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। टीम को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।