LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Rohit sharma retirement - टी-20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी रोहित शर्मा ने की संन्यास की घोषणा

Rohit sharma retirement - टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। भारत के सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए।

Rohit sharma retirement - टी-20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भ

Mumbai - टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शामिल रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को दी। फिलहाल, रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

रोहित शर्मा के संन्यास की घोषणा के बाद अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।