LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Rohit Sharma: टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा पहुंचे अबू धाबी, रितिका के साथ रोमांटिक फोटो वायरल

Rohit Sharma: टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा परिवार संग अबू धाबी में छुट्टियां मना रहे हैं। जानें क्यों उनके बच्चों की तस्वीरें गायब हैं और टेस्ट टीम में उनकी जगह किसने ली।

Rohit Sharma
रोहित शर्मा परिवार संग अबू धाबी में- फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कुछ हफ्ते पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। यह घोषणा भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भावनात्मक लम्हा रहा। लेकिन अब रोहित, खेल के मैदान से दूर होकर परिवार संग समय बिता रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वे अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अबू धाबी के जुमेराह सादियत आइलैंड पर वेकेशन एन्जॉय करते नज़र आए। तस्वीर में रोहित और रितिका एक बेहद रोमांटिक अंदाज़ में कैमरे के सामने पोज देते दिखे।

लेकिन बच्चे कहां हैं?

रोहित और रितिका की फोटो ने फैंस के बीच एक सवाल खड़ा कर दिया — बेटी समायरा और बेटे अहान तस्वीर में क्यों नहीं हैं?हालांकि, रिपोर्ट्स और एयरपोर्ट से ली गई तस्वीरों में यह साफ देखा गया कि रोहित मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए थे। यानी उनके दोनों बच्चे अबू धाबी यात्रा में साथ गए हैं, लेकिन रोहित ने सोशल मीडिया पर अब तक केवल रितिका के साथ की तस्वीरें ही साझा की हैं।यह शायद एक निजी फैसला हो सकता है — बच्चों की निजता बनाए रखने के लिए या फिर केवल कपल मूमेंट्स को साझा करने की इच्छा से लिया गया निर्णय।

रोहित की जगह टेस्ट टीम में कौन?

रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर के अंतिम वर्षों में ओपनर की भूमिका बखूबी निभाई। उनके संन्यास से टीम इंडिया में एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज की कमी आई।हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने बतौर युवा ओपनर खुद को पहले ही टीम में स्थापित कर लिया है। ऐसे में रोहित के जोड़ीदार की जगह खाली हुई, जिसे केएल राहुल ने भरा।

NSIT
Nsmch