LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Sports news - आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने सीएम योगी से की कार्रवाई की मांग

Sports news - आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलनेवाले स्टार खिलाड़ी पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसको लेकर महिला आयोग और सीएम योगी के पास शिकायत दर्ज कराई है।

Sports news - आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा यौन शोषण का

LUCKNOW - आईपीएल में आरसीबी की टीम के प्रमुख  खिलाड़ियों में शामिल यश दयाल बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि युवती ने इसकी शिकायत सीधे सीएम योगी के पास कर दी है। उसने उत्तर प्रदेश सरकार की IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) के माध्यम से मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ में दर्ज कराई है। 

21 जून तक मांगी रिपोर्ट

जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के सीओ इंदिरापुरम से रिपोर्ट मांगी है।  अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 21 जुलाई 2025 तक इस शिकायत का निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए।

Diarch GO

5 साल से रिलेशन का दावा

जानकारी के अनुसार युवती ने यश दयाल के खिलाफ 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। युवती ने शिकायत में लिखा कि मैं पिछले 5 साल से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। उन्होंने बार-बार शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गए। इस दौरान मेरे साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। अब मैं न्याय चाहती हूं। फिलहाल इस मामले पर यश दयाल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की शिकायत की जांच

शिकायत की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और युवती से बयान लेकर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. मामला यदि सही पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. यह प्रकरण सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यश दयाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - न्यूज4नेशन