LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

IPL 2025: चेपॉक में RCB का 17 साल का सूखा खत्म, अपने घरेलू मैदान में CSK को मिली करारी शिकस्त, कप्तान ने बताई हार की वजह

IPL 2025: RCB ने IPL के आठवें मैच में CSK को करारी शिकस्त दे दी है। करीब 17 साल के बाद चेन्नई को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आरससीबी की जीत और चेन्नई की हार कैसे हुई आइए जानते हैं....

RCB defeated Chennai
RCB defeated Chennai- फोटो : social media

IPL 2025: RCB ने IPL के आठवें मैच में CSK को करारी शिकस्त दे दी है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 17 साल बाद अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। बीते दिन खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 50 रन से आरसीबी को करारी हार दी। हार के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की खराब फील्डिंग को हार का मुख्य कारण बताया। CSK ने मैच में RCB के बल्लेबाज रजत पाटीदार को तीन जीवनदान दिए, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पाटीदार ने अर्धशतक जड़कर टीम को 196 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में चेन्नई की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

चेपॉक में 2008 के बाद पहली हारी चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की अपने होम ग्राउंड पर RCB के खिलाफ 2008 के बाद पहली हार है। आईपीएल के पहले सत्र में RCB ने चेन्नई को चेपॉक में हराया था जिसके बाद से CSK ने इस मैदान पर बेंगलुरू को हर बार शिकस्त दी थी।

पाटीदार ने जीत को बताया खास

51 रन की पारी खेलकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुने गए रजत पाटीदार ने जीत को विशेष बताया। उन्होंने कहा, "चेपॉक में जीतना हमेशा विशेष होता है क्योंकि यहां चौके-छक्के लगाना सुविधाजनक नहीं है। चेन्नई के प्रशंसक एक अलग ही अंदाज में अपनी टीम का समर्थन करते हैं, इसलिए यहां जीत दर्ज करना एक बड़ी उपलब्धि है।"

चेन्नई की खराब शुरुआत और फील्डिंग

RCB पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन की पारी खड़ी कर दी। इसके बाद CSK के बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही दबाव डाल दिया। मेजबान टीम की शुरुआत बहुत खराब हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल पाए और बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। चेन्नई ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी (5 रन) जोश हेजलवुड की गेंद को पुल शॉट खेलने का प्रयास करते हुए शॉर्ट मिडविकेट पर कैच थमा बैठे। इसके बाद चेन्नई के बल्लेबाज लगातार गलतियां करते रहे और विकेट गंवाते रहे।

NSIT
Nsmch

CSK का लचर फील्डिंग प्रदर्शन

फील्डिंग में भी CSK ने निराश किया। टीम ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार को तीन बार जीवनदान दिया, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पाटीदार ने 51 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। चेन्नई की फील्डिंग में कई कैच छूटे और रन रोकने में भी टीम नाकाम रही।

RCB का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन

196 रन के टारगेट का पीछा करने का प्रयास करती रही CSK की टीम RCB के बॉलर्स के समक्ष टीक नहीं पाई।  RCB ने बल्लेबाजों का शुरुआती विकेट जल्दी ही चटकाते हुए चेन्नई पर दबाव बनाने की कोशिश की, जो अंत तक बना रहा। RCB के बॉलर्स ने शानदार गेंदबाजी की जिससे चेन्नई को उनके ही मैदान पर  करारी शिकस्त मिली। बता दें कि, चेन्नई की हार के साथ चेपॉक में RCB का 17 साल का सूखा खत्म हो गया।