विराट कोहली को छोड़ RCB ने इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा, कप्तानी की दी जिम्मेदारी, जानें क्यों?
आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान घोषित किया है। जानें क्यों विराट कोहली ने इस पद को ठुकरा दिया और पाटीदार को कप्तानी के लिए चुना गया।

RCB News Captain: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। टीम ने युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को कप्तान बना दिया है। पाटीदार ने कई मौकों पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम के लिए योगदान दिया है। चर्चा थी कि विराट कोहली को एक बार फिर से RCB का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन टीम ने कोहली को छोड़कर पाटीदार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पीछे कई प्रमुख कारण हैं।
रजत पाटीदार बने आरसीबी के कप्तान
गुरुवार को आरसीबी ने आधिकारिक तौर पर रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान घोषित किया। टीम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "आरसीबी के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।" कप्तान बनने के बाद, विराट कोहली ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि पाटीदार ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
Welcome to your Raj, Ra-pa. 👑
The baton has been passed, and your name has made it to the history books.
It’s time for a new chapter! Let’s give the best fans in the world what they’ve been waiting for all these years. 🙌 #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBCaptain #Rajat #RajatPatidar… pic.twitter.com/AKwjM9bnsq— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
विराट कोहली ने क्यों नहीं संभाली कप्तानी?
विराट कोहली ने पहले ही RCB के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल को समाप्त कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी लेने से मना कर दिया। कोहली ने टीम के हित में इस फैसले को प्राथमिकता दी और इसे ठुकरा दिया। उनके इस फैसले से टीम को नए कप्तान की जरूरत पड़ी।
रजत पाटीदार के कप्तान बनने के कारण
युवा और अनुभवी: 32 वर्षीय रजत पाटीदार के पास अभी खेलने के कई साल बचे हैं। इससे आरसीबी को एक स्थाई कप्तान मिल सकता है, जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके।
घरेलू क्रिकेट का अनुभव: पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी की है और वहां बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है, जो RCB के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
फाफ डु प्लेसिस के जाने से खाली हुआ पद: पिछले सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने RCB की कप्तानी संभाली थी, लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीद लिया। इस कारण से टीम को नए कप्तान की जरूरत पड़ी।
क्या RCB को मिलेगा नया स्थाई कप्तान?
आरसीबी के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रजत पाटीदार टीम के लिए एक स्थाई कप्तान बनते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी कौशल टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। आईपीएल 2025 में RCB की टीम में बदलाव के साथ, टीम का प्रदर्शन किस दिशा में जाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
















