Ravindra Jadeja Records: रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक कारनामा! इंग्लैंड में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, VVS लक्ष्मण के इस माइलस्टोर की कि बराबरी
Ravindra Jadeja Records: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड में 1000 रन और 30 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

Ravindra Jadeja Records: मैनचेस्टर टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। वे अब इंग्लैंड में 1000 से ज्यादा रन और 30 से अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं – और यह कोई सामान्य आंकड़ा नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर की असाधारण उपलब्धि है।
इससे पहले 18 एशियाई खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर 30 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं और 7 खिलाड़ी 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन दोनों आंकड़े एक साथ किसी ने हासिल नहीं किए। रवींद्र जडेजा अब इस विशिष्ट क्लब के अकेले सदस्य बन गए हैं।
Another day, another solid half-century! 👌
Ravindra Jadeja now has 5 fifties in the last 6 Test innings 🙌
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#TeamIndia | #ENGvIND | @imjadeja pic.twitter.com/eKxPb2VmgM— BCCI (@BCCI) July 27, 2025
वीवीएस लक्ष्मण के 23 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में जडेजा ने अपनी सीरीज की पांचवीं फिफ्टी जड़ी। खास बात यह है कि उन्होंने ये सभी अर्धशतक नंबर 6 या उससे नीचे आकर बनाए हैं। ऐसा कारनामा 2001 में वीवीएस लक्ष्मण ने किया था, जब उन्होंने एक ही टेस्ट सीरीज में छह नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांच अर्धशतक जड़े थे।अब जडेजा ने 23 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और यह दिखा दिया है कि वह केवल गेंदबाज नहीं, बल्कि भारत के सबसे भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में से भी एक हैं।
छह पारियों में पांच फिफ्टी, इंग्लैंड में जडेजा का जलवा
इंग्लैंड दौरे पर रवींद्र जडेजा का बल्ला जमकर चला है।पिछली 6 पारियों में 5 अर्धशतक लगाना बताता है कि उन्होंने कितनी निरंतरता से प्रदर्शन किया है।सीरीज में वे 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।तीन बार नॉट आउट रहकर उन्होंने भारत की मुश्किल परिस्थितियों में कंधा दिया है।वर्तमान में मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में वे नाबाद 72 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जडेजा अब सिर्फ एक गेंदबाज नहीं, बल्कि एक पूर्ण ऑलराउंडर के रूप में भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं।
















