LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

India vs Pakistan Asia Cup: एशिया कप मैच के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का जहरिलाय बयान! कहा-'पाकिस्तान भारत से अब भीख...'

India vs Pakistan Asia Cup: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के लिए पाकिस्तान अब BCCI से भीख नहीं मांगेगा। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

India vs Pakistan Asia Cup
एशिया कप मैच पर नया विवाद- फोटो : SOCIAL MEDIA

India vs Pakistan Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही राजनीति और भावनाओं से जुड़े रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी का हालिया बयान फिर से चर्चा में है। नकवी ने साफ कहा है कि अब पाकिस्तान भारत से क्रिकेट मैचों के लिए गिड़गिड़ाएगा नहीं।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। हालांकि, इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में पहले से ही रोष है। अब नकवी के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।

न्यूट्रल वेन्यू पर सहमति

इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच यह सहमति बनी थी कि आगे होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। यही कारण है कि भले ही पाकिस्तान इस बार एशिया कप का मेजबान है, लेकिन भारत का मुकाबला पाकिस्तान से दुबई में ही होगा।नकवी के इस बयान से यह भी साफ होता है कि पाकिस्तान, भारत की शर्तों को मानने के लिए मजबूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली कोई भी बातचीत बराबरी के स्तर पर होगी।

भारत सरकार की नई नीति

भारत सरकार ने हाल ही में एक नई खेल नीति लागू की है, जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भारत, पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा।टीम इंडिया केवल बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स (जैसे एशिया कप, वर्ल्ड कप, ICC इवेंट्स) में पाकिस्तान से खेलेगी।यह नीति पिछले 13 सालों से लागू स्थिति को ही और मजबूत करती है।

NSIT
Nsmch

पाकिस्तान की सख्त प्रतिक्रिया

लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहसिन नकवी ने कहा कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। अब भारत से किसी भी बात के लिए भीख नहीं मांगी जाएगी। वो समय अब बीत चुका है। आगे जो होगा, वह बराबरी के स्तर पर होगा।”उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है। जहां पाकिस्तान क्रिकेट फैंस इसे आत्मसम्मान की नीति बता रहे हैं, वहीं भारतीय प्रशंसक इसे राजनीतिक बयानबाजी मान रहे हैं।

भारत-पाक क्रिकेट संबंधों का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी।तब से अब तक दोनों देश केवल ICC टूर्नामेंट्स या एशिया कप जैसे मल्टीनेशन इवेंट्स में ही आमने-सामने होते हैं।हर मैच में दोनों देशों के बीच न केवल खिलाड़ियों का प्रदर्शन बल्कि राजनीतिक माहौल भी हावी रहता है।