LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

Mohammed Siraj Relationship: मोहम्मद सिराज का कमाल और जनाई भोसले संग रिश्ते की सच्चाई! जानिए पूरा मामला

Mohammed Siraj Relationship: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीत में मोहम्मद सिराज का जादू छा गया, वहीं जनाई भोसले संग उनके रिश्ते को लेकर उठे सवालों पर जनाई ने इंस्टाग्राम पर सच्चाई बयां की।

Mohammed Siraj Relationship
मोहम्मद सिराज का कमाल- फोटो : social media

Mohammed Siraj Relationship: भारत और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला क्रिकेट इतिहास में एक रोमांचक पन्ना बन गया है। भारत ने पांचवां टेस्ट मात्र 6 रनों से जीत लिया, और इस जीत के सबसे बड़े नायक बने — तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज।

मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उसके पास 4 विकेट बचे थे। लेकिन सिराज ने अपने जादुई स्पैल से तीन अहम विकेट लेकर मैच का रुख ही पलट दिया। उनका यह प्रदर्शन न केवल मैच विनिंग रहा, बल्कि क्रिकेट जगत में एक मिसाल भी बन गया।

कौन हैं जनाई भोसले और क्यों आईं चर्चा में?

टेस्ट जीत के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक और नाम चर्चा में आया — जनाई भोसले। जनाई, लता मंगेशकर की बहन और दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती हैं। वह एक गायिका और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। कई बार उन्हें मोहम्मद सिराज के साथ स्पॉट किया गया है, जिससे उनके अफेयर की अफवाहें ज़ोर पकड़ने लगी थीं।इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब उन्होंने टेस्ट जीत के बाद सिराज को लेकर एक भावुक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। लेकिन जनाई ने अपनी पोस्ट में जो कुछ लिखा, उसने इन चर्चाओं को हमेशा के लिए शांत कर दिया।

जनाई भोसले ने बताया ‘भाई’ का रिश्ता

जनाई भोसले ने मोहम्मद सिराज को लेकर जो इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, उसमें उन्होंने उन्हें "भाई" कहकर संबोधित किया और अफेयर की सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

NSIT
Nsmch

उनकी स्टोरी का प्रमुख अंश इस प्रकार था

जिस दिन से मैं सिराज भाई से मिली हूं, उस दिन से जानती हूं कि वो कैसे इंसान हैं। मैं उनके एथिक्स से काफी इंस्पायर हूं। ये वो इंसान हैं जो आपको MAGIC में विश्वास दिलाते हैं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं लेकिन आप जैसा कोई नहीं था और न होगा। हम सब आपके साथ हैं और भारत के लिए हम सब की धड़कनें भी आपके साथ धड़कती हैं।"

सोशल मीडिया पर सिराज-जनाई की वायरल केमिस्ट्री

पिछले कुछ महीनों में मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले को एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखा गया, जिससे प्रशंसकों के बीच अफवाहें पैदा हुईं। लेकिन जनाई के 'भाई' वाले बयान से यह साफ हो गया है कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और पारिवारिक संबंध है।जनाई भोसले खुद भी एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर सामाजिक मुद्दों पर भी मुखरता से अपनी बात रखी है।

सिराज का करियर ग्राफ: सफलता की ऊंचाई पर

मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी में पिछले कुछ वर्षों में लगातार सुधार देखने को मिला है। वे अब न केवल भारत की पेस अटैक के प्रमुख स्तंभ बन चुके हैं, बल्कि विदेशी धरती पर भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को चौंकाया है। इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच विनिंग स्पैल ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के अमर खिलाड़ियों की सूची में एक नई पहचान दी है।