LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

राजधानी में सजी खेल हस्तियों की महफ़िल, विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को मिला विशेष सम्मान

राजधानी में सजी खेल हस्तियों की महफ़िल, विराट कोहली के बचपन

लखनऊ: लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों, खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान राजकुमार शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान और विराट कोहली जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी को तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने बताया कि राजकुमार शर्मा न सिर्फ विराट कोहली के पहले कोच रहे बल्कि उन्होंने बचपन में ही कोहली की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देने का काम किया। उनकी कोचिंग, अनुशासन और मार्गदर्शन ने विराट को एक मजबूत नींव दी, जिसकी बदौलत वह विश्व क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शुमार हो सके।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि राजकुमार शर्मा जैसे कोच भारतीय क्रिकेट की असली धरोहर हैं, जो भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस सम्मान ने न सिर्फ लखनऊ के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी मेहनत और समर्पण की नई सीख दी।

इनमें एसोसिएशन के सचिव एस.एम. अरशद, अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडे एसोसिएशन के फाउंडर मेम्बर दिव्य नौटियाल (जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया) सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पूर्व रणजी क्रिकेटर यूसुफ अली , इशरत अली गोपाल सिंह व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरआर पी सिंह , गोपाल सिंह, आलोक पुरी, तथा गैलेक्सी स्पोर्ट्स के डायरेक्टर मनीष मेहरोत्रा मौजूद थे

NSIT
Nsmch