LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Sports News: भारतीय क्रिकेटर के घर गुंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, IPL छोड़ भागे भागे पहुंचे मुंबई

Sports News: IPL मुकाबले के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ी को दुनिया की सबसे बड़ी खुशखबरी मिली है। क्रिकेटर की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।

KL Rahul
Indian cricketer became father- फोटो : social media

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल पिता बन गए हैं। आईपीएल 2025 के दौरान उनके घर खुशखबरी आई है। सोमवार को उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। इस खास मौके पर राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। वहीं, अथिया ने भी बेटी के जन्म को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी।

मुंबई लौटे राहुल, पहले मैच में नहीं होंगे शामिल

राहुल हाल ही में विशाखापट्टनम में आईपीएल के 18वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम से जुड़े थे। हालांकि, रविवार रात वह अचानक मुंबई लौट गए। इसी वजह से वह सोमवार को हुई दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने हारी हुई बाजी को जीत ली। DC ने LSG को 1 विक्रेट से हरा दिया। जानकारी अनुसार राहुल 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अगले मैच में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

Diarch GO

शादी के बाद पहली बार बने माता-पिता

राहुल और अथिया शेट्टी ने करीब तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। शादी के दो साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बने हैं। नवंबर 2024 में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दीं।

फैंस ने दी बधाइयां

बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने राहुल और अथिया को शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, "केएल राहुल भाई और अथिया शेट्टी भाभी, आपको बेटी के जन्म की ढेर सारी बधाई!" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "बधाई हो, आपको देवी का आशीर्वाद मिला है। ये अनमोल पल हैं, अपने परिवार के साथ समय बिताइए। हम मैदान पर आपकी वापसी का इंतजार करेंगे।"

NSIT
Nsmch

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था राहुल

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे। हाल ही में राहुल ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी फॉर्म बेहतरीन रही थी, जिससे भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी।

अगले मैच में हो सकते हैं उपलब्ध

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि वह अगले मैच में टीम से जुड़ जाएंगे। उनकी वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को मजबूती मिलेगी, क्योंकि राहुल की शानदार बल्लेबाजी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।