LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस में होगी भिड़ंत, हार्दिक पांड्या की घर वापसी, कौन मारेगा बाजी

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगे। हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी संभालेंगे। आइए जानते हैं मैच के बारे में...

Mumbai Indians vs Gujarat Titans
Mumbai Indians vs Gujarat Titans- फोटो : social media

IPL 2025: IPL 2025 जारी है। आज आईपीएल का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात में होगा। नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2025 में करारी हार का सामना किया है। आज दोनों टीम जीत की मकसद से मैदान में उतरेंगी। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से उनके घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों ही सीजन का अपना पहला मैच हार चुकी हैं।

पांड्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी मजबूती

बता दें कि, पहले मैच में मुबंई की बागडोर सूर्य कुमार यादव के हाथों में थी। वहीं आज के मैच में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। हार्दिक पांड्या एक मैच के प्रतिबंध खत्म होने के बाद अब अपनी टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक पांड्या के लिए यह मैच अहम है क्योंकि वह इस मैदान पर गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं और कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। हालांकि, मुंबई को अभी भी अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, जिससे गेंदबाजी लाइन-अप को संघर्ष करना पड़ सकता है।

Diarch GO

गुजरात की गेंदबाजी चिंता का विषय

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन गेंदबाजी में टीम पूरी तरह से विफल रही। खासतौर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी रन लुटाए। ऐसे में आज के मैच में गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। गुजरात के पास वॉशिंगटन सुंदर जैसा विकल्प भी है, लेकिन इम्पैक्ट सब रूल के कारण उनका कितना उपयोग होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। 

मुंबई की बैटिंग पर रहेंगी नजरें

मुंबई इंडियंस फिलहाल अपनी लय की तलाश में है। हालांकि, हार्दिक की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म है। ये दोनों बल्लेबाज अगर लय में आ गए, तो गुजरात के लिए मुंबई को रोकना आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में एक बार फिर युवा विग्नेश पुथुर पर निगाहें रहेंगी, लेकिन बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर उनके लिए प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रॉबिन मिंज की जगह हार्दिक पांड्या खेल सकते हैं।

NSIT
Nsmch

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एस राजू / विग्नेश पुथुर

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड / ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, कगीसो रबाडा,मोहम्मद सिराज / प्रसिद्ध कृष्णा