LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को हराकर दर्ज की सीजन की पहली जीत, लेकिन कप्तान पर लग गया लाखों का जुर्माना, जानिए वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पहली जीत चेन्नई सुुपर किंग्स को हराकर दर्ज कर ली है। लेकिन इसके साथ ही राजस्थान के कप्तान पर BCCI ने लाखों का जुर्माना लगा दिया है। आइए जानते है आखिर क्यों...

 रियान पराग
राजस्थान के कप्तान पर लगा जुर्माना - फोटो : social media

IPL 2025:  IPL 2025 जारी है। आईपीएल 2025 में अब तक 11 मुकाबले खेला जा चुके हैं। बीते दिन दो मुकाबले खेले गए पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरा मुकाबला चैन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई। इस मैच में राजस्थान ने चैन्नई को करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के इस जीत के साथ ही टीम के कप्तान को बड़ा झटका भी लगा। उनपर जुर्माना लगाया गया।  

राजस्थान के कप्तान पर लगा लाखों का जुर्माना

दरअसल, रविवार की रात गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अपना खाता खोला। गुवाहाटी के मैदान में यह सीजन का आखिरी मैच था। जहां राजस्थान ने चेन्नई को मात दे दी। लगातार दो हार के बाद राजस्थान की टीम ने चेन्नई को 6 रनों से शिकस्त दी। हालांकि, इस जीत के बाद टीम के कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा।

स्लो ओवर रेट का कारण और जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई के खिलाफ 20 ओवर निर्धारित समय में पूरे नहीं कर पाई, जिसके चलते बीसीसीआई ने कप्तान पराग पर यह जुर्माना लगाया। आईपीएल 2025 में यह स्लो ओवर रेट के लिए किसी टीम पर लगाया गया दूसरा जुर्माना है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। जब उनकी टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 20वां ओवर तय समय में शुरू नहीं कर पाई थी। स्लो ओवर रेट के पहले अपराध में टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस पर असर नहीं पड़ता।

आईपीएल का आधिकारिक बयान

आईपीएल के अनुसार, "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 30 मार्च, 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। यह आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था। इसलिए पराग पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया।" इस बीच संभावना है कि राजस्थान की अगुवाई अब संजू सैमसन कर सकते हैं, जो अपनी फिंगर इंजरी से उबर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत रही, लेकिन टीम को अपनी ओवर गति सुधारने की आवश्यकता है।

NSIT
Nsmch