LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

IPL 2025: IPL 2025 इस दिन से हो रहा शुरु, BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल, इस दिन होगा फाइनल मुकाबला, कौन सा मैच कहां होगा सब कुछ जान लीजिए...

IPL 2025: BCCI ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। ये मुलाकबले 17 मई से शुरु होंगे। किस टीम किस दिन और कहां मुकाबला होगा आइए सब कुछ विस्तार से जानते हैं...

IPL 2025
IPL 2025 का नया शेड्यूल- फोटो : social media

IPL 2025: IPL 2025 के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग को एक बार फिर शुरु करने की इजाजत दे दी है। साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बता दें कि धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच हो रहे मुकाबले में ब्लैकआउट के बाद आईपीएस के इस सीजन को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन एक बार भी आईपीएल 2025 के स्थगित मुकाबलों को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।

फिर से जमेगी आईपीएल की महफिल 

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते बीच में स्थगित हुए टूर्नामेंट के शेष 17 मैच 17 मई से 3 जून 2025 के बीच छह विभिन्न स्थानों पर खेले जाएंगे। इस नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल किए गए हैं जो रविवार को आयोजित होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह निर्णय केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया है। बोर्ड ने सभी प्रमुख हितधारकों की सहमति के बाद टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। BCCI ने इस मौके पर देश की सुरक्षा में जुटे भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि उन्हीं के साहस की बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है।

आईपीएल का नया शेड्यूल

17 मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 PM, बेंगलुरु)

18 मई (रविवार)- डबल हेडर मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स (3:30 PM, जयपुर)

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स (7:30 PM, दिल्ली)

19 मई (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 PM, लखनऊ)

20 मई (मंगलवार) – चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (7:30 PM, दिल्ली)

21 मई (बुधवार) – मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (7:30 PM, मुंबई)

22 मई (गुरुवार) – गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 PM, अहमदाबाद)

23 मई (शुक्रवार) – आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 PM, बेंगलुरु)

24 मई (शनिवार) – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (7:30 PM, जयपुर)

25 मई (रविवार)-डबल हेडर

गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (3:30 PM, अहमदाबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 PM, दिल्ली)

26 मई (सोमवार) – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस (7:30 PM, जयपुर)

27 मई (मंगलवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स vs आरसीबी (7:30 PM, लखनऊ)

NSIT
Nsmch

इस दिन होंगे प्लेऑफ के मुकाबले 

क्वालिफायर 1 – गुरुवार 29 मई 2025 , एलिमिनेटर – शुक्रवार 30 मई 2025, क्वालिफायर 2 – रविवार 1 जून 2025। वहीं फाइनल मुकाबला  मंगलवार 3 जून 2025 को होगा। हालांकि इन चारों मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बीसीसीआई बाद में करेगा, लेकिन संभावना है कि ये मैच प्रमुख महानगरों या सुरक्षित तटीय क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

BCCI ने भारतीय सेना को किया सलाम 

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, "हम भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और समर्पण को नमन करते हैं। जिनकी बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है और उसी भावना के साथ हम आईपीएल के सफल समापन के लिए प्रतिबद्ध हैं।"