LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

IPL 2025: KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच पर लगेगा ग्रहण, जानिए क्या होगा अगर मुकाबला रद्द हुआ तो?

IPL 2025: KKR और RCB के बीच ओपनिंग मैच पर बारिश का ग्रहण लग सकता है। आइए जानते हैं अगर मुकाबला रद्द होता है तो फिर क्या होगा।

KKR vs RCB opening match
KKR vs RCB opening match- फोटो : social media

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच आईपीएल 2025 का उद्घाटन मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होना है, जहां मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता में 90% बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे मैच के पूरे या आंशिक रूप से प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

क्या है रिजर्व डे का नियम?

आईपीएल के ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। हालांकि, मैच अधिकारियों के पास निर्धारित समाप्ति समय से 60 मिनट तक का अतिरिक्त समय देने का विकल्प होगा। वहीं, परिणाम के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होगा। इसके लिए कट-ऑफ समय 10:56 PM IST तय किया गया है, जबकि मैच को रात 12:06 AM IST तक हर हाल में समाप्त करना होगा।

नए कप्तानों की अगुवाई में उतरेंगी KKR और RCB

इस सीजन दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में उतरेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी रजत पाटीदार को सौंपी गई है। इसके पहले IPL 2024 में RCB की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में थी तो वहीं KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। इस बार टीम में बदलाव किया गया है। दोनों टीमों की कमान इस बार नए कप्तान के हाथों में है। 

KKR और RCB की स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - कप्तान: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, वैभव अरोड़ा, क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती।

NSIT
Nsmch

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

कप्तान: रजत पाटीदार अन्य खिलाड़ी: अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, यश दयाल। फैंस को अब उम्मीद है कि मौसम साफ रहे और वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक्शन में देख सकें।