LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

IPL 2025: अब फ्री में ले IPL का मजा, इस कंपनियों ने लाया गजब का ऑफर, इस दिन के बाद मौका चूक जायेंगे....

IPL 2025: 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। आईपीएल शुरु होने से पहले कुछ कंपनियों ने गजब का ऑफर लाया है। पढ़िए आगे...

IPL 2025
IPL 2025 - फोटो : social media

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत इसी हफ्ते से यानी 22 मार्च से हो रही है। इस क्रिकेट महाकुंभ को लेकर रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी मोबाइल यूजर्स को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर सभी मैच फ्री में देखने का मौका दे रही है।

Jio का स्पेशल ऑफर

रिलायंस जियो के इस खास ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों तक जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराना होगा, जिसमें रोजाना कम से कम 1.5GB डेटा मिलता हो। नए सिम कार्ड एक्टिवेट कराने वाले यूजर्स भी 299 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर

JioFiber और JioAirFiber यूजर्स के लिए भी कंपनी ने 50 दिनों का फ्री ट्रायल देने की घोषणा की है। यह ऑफर 17 मार्च से 31 मार्च तक ही वैध रहेगा। जो ग्राहक 17 मार्च से पहले रिचार्ज कर चुके हैं, वे 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर इस सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स 4K क्वालिटी में IPL मैचों का आनंद ले सकेंगे।

Vodafone Idea भी दे रही है फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio के अलावा Vodafone Idea (Vi) भी अपने ग्राहकों को जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। Vi के 469 रुपये के प्लान में 90 दिनों के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन, रोजाना 2.5GB डेटा, 100 SMS प्रति दिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। IPL फैंस के लिए यह शानदार मौका है कि वे अपने पसंदीदा मैच बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लाइव देख सकें।

NSIT
Nsmch