LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को दी करारी शिकस्त, प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, टॉप 3 में कौन-कौन सी टीम है जानिए...

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है...

IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table- फोटो : social media

IPL 2025: आईपीएल 2025 का मुकाबला जारी है। बीते दिन आईपीएल के नौंवे मुकाबले में  गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दे दी। मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। बता दें आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का अभी तक खाता नहीं खुला है। एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। कल के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।

शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात का शानदार प्रदर्शन

वहीं गुजरात टाइटंस की इस जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के दो मैचों में दो अंक हो गए हैं। हालांकि, इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल पर निचले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स से ऊपर हैं। 

प्वॉइंट्स टेबल में बैंगलुरु का दबदबा बरकरार

बता दें कि, प्वॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) का दबदबा बरकरार है। रजत पाटीदार की कप्तानी में बैंगलुरु ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज कर चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु – 4 अंक (2 मैच)

लखनऊ सुपर जायंट्स – 2 अंक (2 मैच)

गुजरात टाइटंस – 2 अंक (2 मैच)

पंजाब किंग्स – 2 अंक (2 मैच)

दिल्ली कैपिटल्स – 2 अंक (2 मैच)

सनराइजर्स हैदराबाद – 2 अंक (2 मैच)

कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 अंक (2 मैच)

चेन्नई सुपर किंग्स – 2 अंक (2 मैच)

मुंबई इंडियंस – 0 अंक (2 मैच)

राजस्थान रॉयल्स – 0 अंक (2 मैच)

मुंबई और राजस्थान को पहली जीत का इंतजार

मुंबई इंडियंस अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है और प्वॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स को भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है। राजस्थान को अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, राजस्थान टेबल में दसवें स्थान पर है। आज राजस्थान रॉयस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। आज आरआर अपनी पहली जीत के उम्मीद में मैदान में उतरेगी। वहीं बेंगलुरु से मिली हार के बाद सीएसके भी जीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरेगी। IPL में आगे के मुकाबले प्वॉइंट्स टेबल में और बदलाव ला सकते हैं, जिससे शीर्ष चार में शामिल होने की होड़ और भी रोमांचक हो जाएगी। 

NSIT
Nsmch