LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

IPL Final Match 2025: आईपीएल का फाइनल अब इस स्टेडियम में होगा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और बड़ा फैसला

IPL Final Match 2025: IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में बड़ा बदलाव किया गया है। अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला सेना को समर्पित होगा। वहीं आईपीएल के क्लोजिंग सेरेमनी का थीम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है।

IPL 2025 Final Match 2025
IPL 2025 Final Match 2025- फोटो : social media

 IPL Final Match 2025: IPL 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। कल यानी 3 जून को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मुकाबला पंजाब सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को अहम मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी अनुसार आईपीएल का क्लोजिंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे। हालांकि फिलहाल तीनों सेनाओं के ऑफिस के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उन्हें इनवाइट किया गया है। 

तिरंगे रंग की लाइट से सजेगा स्टेडियम 

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट भी होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.30 लाख की है। पहले आईपीएल का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में  खेला जाना था। लेकिन बीसीसीआई के अधिकारियों ने मैच को कोलकाता से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 

सैनिकों को समर्पित होगा फाइनल मुकाबला

आईपीएल का फाइनल मुकाबला भारतीय सैनिकों को समर्पित होगा। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि,"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सेना प्रमुखों, अधिकारियों और जवानों को अहमदाबाद में IPL फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।"

देश के सशस्त्र बलों को BCCI का सलाम 

बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा कि "देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को बीसीसीआई सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है"।

NSIT
Nsmch

कल 7.30 में शुरु होगा मुकाबला

मैच की टाइमिंग की बात करें तो मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 से शुरु होगा। शाम 7 बजे टॉस होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच हाई-स्कोरिंग ग्राउंड के तौर पर जाना जाता है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने में मदद करती है। मौजूदा सीजन में इस मैदान पर 200 से अधिक रन के स्कोर कई बार देखने को मिले हैं। टॉस जीतने वाली टीम इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। 

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिलता है फायदा 

इस स्टेडियम पर अब तक कुल 42 IPL मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 22 बार जीत दर्ज की है। इससे साफ है कि चेज़ करना इस मैदान पर थोड़ी बढ़त दिला सकता है। वहीं फाइनल मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि RCB और PBKS दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में 3 जून को होने वाला फाइनल ऐतिहासिक होने वाला है। जिसमें कोई एक टीम 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

दोनों टीमों का IPL स्क्वाड

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।