LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

IPL 2025: IPL के चौथे मुकाबले में आमने-सामने होंगे पंत और पटेल, आज दिल्ली और लखनऊ के बीच भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी

IPL 2025: IPL के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला होगा। पंत और पटेल आमने-सामने होंगे। सबसे खास बात है कि पिछले बार लखनऊ के कप्तान इस बार दिल्ली के कप्तान हैं तो दिल्ली के कप्तान इस बार लखनऊ की कमान संभाल रहे है

Delhi vs Lucknow
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants- फोटो : social media

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे दिन और सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोमांचक भिड़ंत होगी। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। इस मैच में सबकी निगाहें ऋषभ पंत और अक्षर पटेल पर रहेगी। जीत की संभावना को देखे तो दिल्ली कैपिटल्स की जीतने की संभावना 56 प्रतिशत है तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के जीतने की चांस 46 प्रतिशत है। 

कप्तानों का एक्सचेंज

इस मैच में खास नजरें दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल और लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत पर होंगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन में केएल राहुल लखनऊ के कप्तान थे और पंत दिल्ली की कमान संभाल रहे थे। इस बार राहुल दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे, जबकि पंत लखनऊ का नेतृत्व करेंगे।

दिल्ली बनाम लखनऊ: आमने-सामने के आंकड़े

आईपीएल इतिहास में अब तक दिल्ली और लखनऊ के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली 2 मैच में ही सफल रही है। हालांकि, विशाखापट्टनम में यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, क्योंकि इस मैदान पर पहले कभी उनका आमना-सामना नहीं हुआ है।

पिच रिपोर्ट- बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। हालांकि, स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है, खासकर दूसरी पारी में। माना जा रहा है कि पहली पारी में 160-170 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी हो सकता है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलने की संभावना है, क्योंकि ओस की वजह से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

NSIT
Nsmch

किस पर रहेंगी नजरें?

आज के मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी सुर्खियों में रहेंगे। पहले बात दिल्ली कैपिटल्स की करे तो केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली बार दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। अक्षर पटेल कप्तान के रूप में पहली परीक्षा, ऑलराउंड प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें। फॉफ डुप्लेसी का दिल्ली के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी अहम होगी। जैक फ्रेजर-मकगर्क अपनी तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वहीं  कुलदीप यादव का स्पिन आक्रमण प्रदर्शन अहम होगा। लखनऊ की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं। कप्तान के रूप में पंत के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। डेविड मिलर जो मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाज हैं उनकी भूमिका अहम रहेगी। एडेन मार्करम लखनऊ के लिए बल्लेबाजी में स्थिरता ला सकते हैं। आवेश खान और शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। रवि बिश्नोई का स्पिन गेंदबाजी में प्रदर्शन अहम होगा।

टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल (विकेटकीपर), फॉफ डुप्लेसी, जैक फ्रेजर-मकगर्क, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और टी नटराजन

लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मयंक यादव और आकाश दीप

मौसम का हाल

विशाखापट्टनम में सोमवार को हल्की गर्मी रहेगी। मैच के समय तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा में आद्रता 71 प्रतिशत रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जहां दिल्ली की नई कप्तानी में अक्षर पटेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, वहीं ऋषभ पंत अपनी नई टीम लखनऊ को विजयी आगाज दिलाना चाहेंगे।