LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

IPL 2025: विशाखापत्तनम में आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद, जीत की तलाश में दोनों टीम, जानिए संभावित प्लेइंग XI

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आज 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। दोनों ही टीमें आज जीत की तलाश में आमने-सामने होंगी। पढ़िए आगे...

 Delhi Capitals VS Sunrisers Hyderabad
Delhi Capitals VS Sunrisers Hyderabad- फोटो : social media

IPL 2025: आईपीएल 2025 जारी है। अब तक 10 टीमों के बीच 9 मुकाबले हो चुके हैं। वहीं आज यानी रविवार को आईपीएल के दो मुकाबले होंगे। पहला मैच 3.30 से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा वहीं दूसरा मुकाबला 7.30 बजे से सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। पहले मैच की बात करें तो पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

दोनों टीमें जीत की तलाश में

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन का शानदार आगाज किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पैट कमिंस की अगुवाई वाली SRH को हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर काबिज है।

पिच का मिजाज

विशाखापत्तनम की पिच को बैलेंस पिच माना जाता है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मौके मिलते हैं। हालांकि, पिच के रिकॉर्ड्स के अनुसार, यहां बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है। पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है।

किस टीम का पलड़ा भारी?

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर अपनी ताकत दिखाई थी। उस मुकाबले में SRH ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, अगले मैच में लखनऊ के खिलाफ SRH ने 190 रन बनाए, लेकिन उनकी गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई। SRH के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जो उनके लिए चिंता का विषय है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य हासिल कर अपनी दमदार बल्लेबाजी का परिचय दिया। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, SRH के विस्फोटक बल्लेबाज किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं।

NSIT
Nsmch

संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और आशुतोष शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी / अभिनव मनोहर