LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

IPL 2025: 2025 के आईपीएल में भी नहीं बदली मुंबई इंडियंस की किस्मत, लगातार 13वीं ओपनिंग मैच हार में मिली शर्मनाक हार, 2012 में आखिरी बार मिली थी जीत

IPL 2025: IPL के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला लगातार जारी है। मुबंई को 13वीं ओपनिंग मैच में फिर हार का सामना करना पड़ा है। एमआई लास्ट ओपनिंग मैच 2012 में जीती थी इसके बाद जो हार का सिलसिला शुरु होगा वो अब तक नहीं थमा है...

CSK MI
CSK beat MI by 4 wickets- फोटो : social media

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की ओपनिंग मैच में हार का सिलसिला बरकरार रहा। 2012 के बाद से मुंबई इंडियंस ने लगातार 13वें सीजन में अपना पहला मुकाबला गंवाया। ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे, जिसे चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया।

मुंबई का ओपनिंग मैच में हार का सिलसिला जारी

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2012 में अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, जब उन्होंने CSK को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद से टीम लगातार अपने पहले मैच में हारती रही है। 2013 से 2025 तक, 13 ओपनिंग मुकाबलों में मुंबई को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम के चार कप्तान बदले, लेकिन किस्मत नहीं बदली। 2013 में रिकी पोंटिंग कप्तान थे, लेकिन पहला मैच हारे। 2014-2023 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भी मुंबई को कभी ओपनिंग मैच में जीत नहीं मिली। 2024 में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी संभाली, फिर भी हार का सिलसिला नहीं रुका। 2025 में सूर्यकुमार यादव कप्तान बने, लेकिन वह भी टीम को पहला मैच जिताने में नाकाम रहे।

 गायकवाड़-रचिन की धमाकेदार पारियां

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी (2) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। गायकवाड़ में 26 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। तो वहीं रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 65 रन की नाबाद पारी खेली। गायकवाड़ के आउट होने के बाद चेन्नई के विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन रचिन ने संयम बनाए रखा। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर CSK को जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस की संघर्षपूर्ण पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही रोहित शर्मा (0) और फिर रायन रिकलटन (13) आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव (29) और तिलक वर्मा (31) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन नूर अहमद ने दोनों को आउट कर मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में 28 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए।

NSIT
Nsmch

CSK के गेंदबाजों का जलवा

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस पर दबाव बनाए रखा। नूर अहमद ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए। खलील अहमद ने 3 विकेट चटकाए। आर अश्विन और नेथन एलिस को 1-1 विकेट मिला। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 बार मुंबई इंडियंस को हराया है, जिससे उनके खिलाफ उनका दबदबा कायम है। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग मैच में हार का सिलसिला अब एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है, जबकि CSK ने सीजन की शानदार शुरुआत की है।