LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IPL 2025: आज भिड़ेंगी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, जानिए हेड टू हेड मुकाबले में कौन रहेगा हावी?

IPL 2025: चेपॉक स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होगी। आइए जानते हैं इस मैच में कौन किसपर हावी होगा...

CSK VS MI
Chennai Super Kings VS Mumbai Indians- फोटो : social media

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में आज एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें चेपॉक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में गिना जाता है, क्योंकि दोनों ने अब तक रिकॉर्ड 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है। लेकिन क्या हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी दोनों टीमें बराबरी पर हैं?

मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 17 मैचों में जीत मिली है। इस लिहाज से हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अगर स्कोरिंग की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वोच्च स्कोर 219 रन रहा है, जबकि चेन्नई का मुंबई के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 218 रन है। वहीं, मुंबई इंडियंस का सबसे कम स्कोर 136 रन रहा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 79 रन है।

Diarch GO

हालिया मुकाबलों में चेन्नई का दबदबा

हालांकि, हाल के मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। पिछले तीन मैचों में मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2023 में दोनों टीमों की दो भिड़ंत हुई थी, जिसमें दोनों बार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। वहीं, आईपीएल 2024 में भी चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी।

क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बदलेगा मुंबई इंडियंस का भाग्य?

इस सीजन में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस पुरानी हार को भुलाकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर पाती है या नहीं। चेपॉक की धीमी पिच पर दोनों टीमों की रणनीति क्या होगी, यह भी अहम रहेगा। अब सबकी नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें एक बार फिर अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरेंगी।

NSIT
Nsmch

CSK की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथेशा पथिराना, खलील अहमद

ML प्लेइंग 11 (संभावित): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा