LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

IPL 2025: IPL 2025 का सबसे अहम मुकाबला आज, आमने-सामने होंगे M.S धोनी और विराट कोहली, हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन है आगे जानिए...

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज सबसे रोमांचक मुकाबला होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में महामुकाबला होगा। आइए जानते हैं हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन आगे है...

धोनी विराट
CSK VS RCB- फोटो : social media

IPL 2025:  IPL 2025 जारी है। आईपीएल में आज सबसे रोमांचक मैच होने वाले है। आज एमएस धोनी और विराट कोहली आमने सामने होंगे। आज की मैच के लिए फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फैन्स में अभी से ही भिड़ंत हो रही है कि आरसीबी जीतेगी या सीएसके। मैच आज भारतीय समयानुसार 7.30 से शुरु होगा। 7.00 बजे टॉस होगा। देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है। बता दें कि बीते दिन आईपीएल के सातवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने थे। लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। 

धोनी-विराट आमने सामने 

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आज के दिन रोमांच चरम पर होगा, क्योंकि एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बड़ी भिड़ंत होने वाली है। पांच बार की चैंपियन सीएसके और आईपीएल की सबसे मशहूर टीमों में से एक आरसीबी का यह मुकाबला प्रशंसकों के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

सीएसके ने अपनी पहली मैच में मारी बाजी 

सीएसके ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार शुरुआत की थी। अफगानिस्तान के नूर अहमद की जबरदस्त स्पिन और खलील अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी ने मुंबई के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। बल्लेबाजी में रचिन रविंद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अहम पारियों ने टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी ने भी जीत के साथ IPL 2025 में किया है शानदार शुरुआत 

वहीं दूसरी ओर, आरसीबी ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत दर्ज की थी। विराट कोहली और फिल साल्ट की ओपनिंग साझेदारी ने टीम को मजबूती प्रदान की थी, जबकि गेंदबाज क्रुणाल पांड्या और जोश हेजलवुड ने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था।

NSIT
Nsmch

हेड टू हेड मुकाबले में आगे कौन?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का आरसीबी पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबलों में सीएसके ने 21 बार जीत दर्ज की है। खासकर चेपॉक स्टेडियम में, सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ 9 में से 8 मैच जीते हैं। गूगल की मानें तो, सीएसके के पास इस मैच को जीतने की 55 प्रतिशत संभावना है, जबकि आरसीबी के चांस 45 प्रतिशत माने जा रहे हैं।

कौन मारेगा बाजी

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह महाभिड़ंत निश्चित रूप से इस सीजन की सबसे रोमांचक प्रतियोगिताओं में से एक होगी। क्रिकेट प्रशंसक सांस थामे इस मैच का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें किसका दबदबा रहेगा, यह देखने लायक होगा। बता दें कि आज सीएसके और आरसीबी में आईपीएल 2025 का यह आठवां मुकाबला है। आज के मैच के लिए फैन्स में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों की टीमें अपना दूसरा मैच खेल रही है। अपनी पहली मैच में दोनों ही टीमों ने बाजी मारी है। आज जो भी टीम हारेगी वो इस आईपीएल 2025 में उनका पहला हार होगा। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

CSK की संभावित प्लेइंग XI: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।

RCB की संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।