LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार, टीम की हुई घोषणा, जानें किन्हें मिला मौका, कौन बाहर

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इ

N4N desk -  एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। जिसके तीन दिन बाद ही भारतीय टीम को घरेलू  मैदान पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए आज टीम की घोषणा  कर दी गई है। BCCI ने गुरुवार को दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान किया। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा।

गिल कप्तान, जाडेजा उप कप्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए सेलेक्टर्स ने फिर से गिल को कप्तान बनाया है। जबकि चोटिल पंत की जगह रविंद्र जाडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को नियमित विकेटकीपर बनाया गया है।

करुण नायर को किया बाहर

इंग्लैंड दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, दोनों इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की टीम का हिस्सा थे। संभव है  कि अब करुण नायर को सेलेक्टर अब फिर मौका नहीं देंगे। वहहीं सरफराज खान एक बार फिर जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। चोटिल ऋषभ पंत पूरी तरह रिकवर न कर पाने के चलते सिलेक्ट नहीं हो पाए नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल की टीम में वापसी हुई है।

मो. शमी का करिरयर खत्म

इस टीम में एक बार फ‍िर मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. ऐसे में एक तरह से माना जा रहा है कि अब भारतीय टेस्ट टीम से उनका बोर‍िया बिस्तर लगभग बंध गया है। 35 साल केमोहम्मद शमीने टेस्ट में आखिरी बार भारत के लिए जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC final , The Oval) के फाइनल में खेला था. तेज गेंदबाज शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैचों 229 विकेट निकाले हैं। 

NSIT
Nsmch

टीम इस प्रकार है -:शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव