LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Sports News: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, इनको मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी, देखिए टीम स्क्वाड

Sports News: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। आइए जानते हैं भारतीय टीम स्क्वाड

भारतीय टीम
भारतीय टीम का ऐलान - फोटो : social media

Sports News:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज के साथ भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान भी शुरू होगा। सबसे बड़ी खबर यह रही कि रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद अब टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

शुभमन गिल बने कप्तान 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज अब टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद संन्यास लिया था। जबकि कोहली और रोहित ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस बदलाव के बाद चयनकर्ताओं ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी कराई है।

करुण नायर की वापसी

करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में है। नायर भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे बल्लेबाजों के साथ-साथ रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

टीम स्क्वाड

टीम इंडिया की टेस्ट टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

NSIT
Nsmch

टेस्ट क्रिकेट का शेड्यूल 

पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई - 4 अगस्त, ओवल (लंदन)