LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला, पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगी टीम, देखें शेड्यूल

IND VS PAK: पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है...

India vs Pakistan
India vs Pakistan - फोटो : social media

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर महामुकाबला होने वाला है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के टीम आमने सामने होंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बड़ा रोमांच दिन होने वाला है। इस दिन भारत और पाकिस्तान के लीजेंडरी खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में आमने-सामने होंगे। ये महामुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में 20 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जुलाई से इंग्लैंड में होगी, जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी।

ये टीमें लेंगी हिस्सा 

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग स्टेज के बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का पहला सीजन भारत ने जीता था। जिसमें फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत की कप्तानी करेंगे युवराज सिंह

इस बार इंडिया चैंपियंस टीम की कमान पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के हाथों में होगी। टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू जैसे नामी सितारे शामिल हैं। जिन्होंने अपने दौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को कई गौरवपूर्ण पल दिए हैं।

भारत का मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम

20 जुलाई: भारत vs पाकिस्तान

22 जुलाई: भारत vs साउथ अफ्रीका

26 जुलाई: भारत vs ऑस्ट्रेलिया

27 जुलाई: भारत vs इंग्लैंड

29 जुलाई: भारत vs वेस्टइंडीज

टीम इंडिया का स्क्वाड

इंडिया चैंपियंस टीम-

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायूडु, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, स्टूअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन, पवन नेगी।

NSIT
Nsmch

पिछले साल पाकिस्तान को मिली थी करारी हार 

पिछले सीजन की तरह इस बार भी पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, यूनिस खान और वहाब रियाज जैसे दिग्गजों के खेलने की संभावना है। इन खिलाड़ियों के अनुभव और जुनून से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले सीजन में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी थी। ऐसे में 20 जुलाई को होने वाला यह महामुकाबला एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा।