LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

IND VS PAK : यहां फ्री में देखे भारत- पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का हाल, कौन मारेगा बाजी

IND VS PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला होना है। ऐसे में मैच कहां देखें, फ्री में मैच देख सकते हैं या नहीं ऐसे सवाल लोगों के मन में आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आप कहां मैच फ्री में देख सकेंगे।

IND VS PAK
IND VS PAK - फोटो : social media

IND VS PAK : एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच छठा मैच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर सुपर-4 में जगह तय कर सकता है। ऐसे में मुकाबला बेहद अहम है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जिसके चलते मैच को लेकर फैंस में मिश्रित प्रतिक्रियाएं दिख रही हैं।

कहां देखें लाइव?

मैच का टीवी पर प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं  डीडी स्पोर्ट्स फ्री टेलिकास्ट होगा। ऑनलाइन की बात करें तो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए SonyLIV सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

बिना बदलाव उतर सकती हैं टीमें

भारत और पाकिस्तान दोनों ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है। पाकिस्तान ने ओमान को मात दी, वहीं भारत ने यूएई को हराया। ऐसे में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतर सकती हैं। दोनों ही टीमों में तीन-तीन स्पिनर्स होंगे, लेकिन पाकिस्तान के पास पांच स्पिन विकल्प मौजूद रहेंगे।

मैच प्रिडिक्शन

मैच प्रिडिक्शन मीटर के मुताबिक इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि दुबई की पिच पर कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है, लेकिन जीत की संभावना भारत की ज्यादा है चाहे टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करे या बाद में।

NSIT
Nsmch

दुबई पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच अब तक स्पिनर्स के अनुकूल साबित हुई है। यहां 180 से ज्यादा रन का स्कोर आसानी से डिफेंड किया जा सकता है। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, रन बनाना मुश्किल हो जाता है। ओस का असर भी ज्यादा नहीं रहेगा। इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी।