LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

India vs New Zealand: BCCI ने भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का किया ऐलान, खेले जाएंगे 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले, देखें शेड्यूल

India vs New Zealand: BCCI ने भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का ऐलान कर दिया है। आज बीसीसीआई ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

India vs New Zealand
India vs New Zealand- फोटो : social media

India vs New Zealand:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को न्यूजीलैंड के भारत दौरे 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कीवी टीम जनवरी 2026 में भारत आएगी। जहां वह 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी। यह सीरीज मार्च 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों टीमों के बीच पहली आमने-सामने की टक्कर होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज़ भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।

रोहित-विराट की जोड़ी 

मालूम हो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट फैन्स को विराट-रोहित की जोड़ी वनडे सीरीज में देखने को मिलेगी। बता दें कि इस  सीरज का आगाज 11 जनवरी 2026 से होगा और समापन 31 जनवरी 2026 को होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए यह सीरीज अहम है। बता दें कि भारत न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच की मेजबानी वडोदरा को मिली है। जानकारी अनुसार 15 साल के बाद इस मैदान पर पुरुष क्रिकेट का कोई मैच खेला जाएगा।

Diarch GO

 सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू

तारीख                मैच                            वेन्यू                             समय

11 जनवरी    पहला वनडे     वडोदरा (कोटाम्बी स्टेडियम)        दोपहर 1:30 बजे

NSIT
Nsmch

14 जनवरी    दूसरा वनडे           राजकोट                                 दोपहर 1:30 बजे

18 जनवरी    तीसरा वनडे           इंदौर                                     दोपहर 1:30 बजे

21 जनवरी    पहला टी20I          नागपुर                                   शाम 7:00 बजे

23 जनवरी    दूसरा टी20I          रायपुर                                   शाम 7:00 बजे

25 जनवरी    तीसरा टी20I         गुवाहाटी                                शाम 7:00 बजे

28 जनवरी    चौथा टी20I        विशाखापत्तनम                         शाम 7:00 बजे

31 जनवरी    पांचवां टी20I      तिरुवनंतपुरम                           शाम 7:00 बजे

15 साल बाद बड़ौदा को मिला बड़ा मौका

इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को बड़ौदा के कोटाम्बी स्टेडियम से होगी। यह मैदान 15 साल बाद किसी अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट मैच की मेज़बानी करेगा। आखिरी बार 2010 में यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने शानदार शतक जड़कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था।

BCCI जारी किया शेड्यूल 

BCCI ने इस बार शेड्यूल को भौगोलिक विविधता के साथ तैयार किया है। गुजरात चरण में बड़ौदा, राजकोट, मध्य भारत में इंदौर, नागपुर, रायपुर पूर्व और दक्षिण भारत में गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ घरेलू दर्शकों को भरपूर रोमांच और तैयारियों की झलक देगी।