LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दे दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में कहा कि भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। जानें भारत की ओलंपिक मेजबानी की संभावनाएं और तैयारियां।

भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार! केंद्रीय गृह मंत्र
olympics 2036- फोटो : social media

India prepares for olympics 2036: भारत को ओलंपिक 2036 की मेजबानी मिलेगी या नहीं, इस सवाल पर फिलहाल संशय बना हुआ है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बयान उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान दिया।

भारत की बोली शुरुआती चरण में: अमित शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि ओलंपिक 2036 के लिए भारत की बोली अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन देश का खेलों में बहुत उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए हर तरह से तैयार है और आने वाले समय में इस दिशा में और भी कदम उठाए जाएंगे।

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन और मेघालय की मेजबानी

समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का ध्वज सौंपा। इस अवसर पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य बड़े चेहरे भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

'देवभूमि' से 'खेलभूमि' बना उत्तराखंड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के बेहतरीन खेल आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को 'देवभूमि' से 'खेलभूमि' में तब्दील कर दिया है। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड ने पिछले राष्ट्रीय खेलों में 21वें स्थान से इस साल 7वें स्थान तक का सफर तय किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

 क्या भारत करेगा ओलंपिक 2036 की मेजबानी?

अमित शाह के इस बयान से यह स्पष्ट है कि भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए गंभीरता से तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह बोली अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन देश का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की पहल इस दिशा में सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।