LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

champion trophy 2025: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें क्या है भारत की प्लेइंग इलेवन?

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला दुबई में होगा। इसके लिए बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

 champion trophy 2025:  बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबा
Bangladesh vs India- फोटो : social media

 champion trophy 2025 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए टॉस हो चुकी है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। लह वहीं भारत पहले गेंदबादी करेगा। बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। इस मैच से भारत अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है, और सभी की नजरें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

दुबई की पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच से स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे इस मैच में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय टीम के पास कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे गुणवत्ता वाले स्पिनर्स हैं, जिनसे बांग्लादेश के बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर के रूप में छठे गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे, जिससे टीम की गेंदबाजी और संतुलित नजर आ रही है।

बांग्लादेश से हालिया हार को नहीं भूल सकता भारत

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में 2023 एशिया कप में 6 रनों की करीबी हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराया था। इन परिणामों से साफ है कि बांग्लादेश की टीम भारत को कभी भी चौंका सकती है और यह मैच भी कड़ा हो सकता है।

NSIT
Nsmch

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान)

शुभमन गिल

विराट कोहली

श्रेयस अय्यर

केएल राहुल (विकेटकीपर)

हार्दिक पांड्या

अक्षर पटेल

रवींद्र जडेजा

कुलदीप यादव

मोहम्मद शमी

अर्शदीप सिंह

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन

सौम्या सरकार

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान)

मेहदी हसन मिराज

मुश्फिकुर रहीम

महमुदुल्लाह

जेकर अली/तौहीद हृदोय

नसुम अहमद

तस्कीन अहमद

नाहिद राणा

तंजीम साकिब/मुस्तफिजुर रहमान

भारत का दबदबा लेकिन बांग्लादेश का उलटफेर

हालांकि, भारतीय टीम इस मुकाबले में फेवरेट है, लेकिन बांग्लादेश के पास भी उलटफेर करने की क्षमता है। टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। वहीं, बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में स्थापित किया है।