LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Ind Vs Aus Semi Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल आज, भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मौका, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Ind Vs Aus Semi Final: दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए खास सुविधा दी गई है.

Ind Vs Aus Semi Final
Ind Vs Aus Semi Final- फोटो : news4nation

Ind Vs Aus Semi Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. ये मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दो-दो खिताब के साथ सबसे सफल टीमें हैं, ऑस्ट्रेलिया की जीत से फाइनल लाहौर में खेला जाएगा, जबकि भारत की जीत से दुबई में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

भारतीय टीम प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI

ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन

कहाँ देखें मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। आप जियो हॉटस्टार वेबसाइट पर भी लाइव मैच देखे सकते हैं। वहीं, इस मुकाबले का लाइव स्कोर जानने और रोचक खबरें पढ़ने के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

कैसा रहेगा मौसम

ज यानी 4 मार्च को दुबई में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, शाम में आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने का चांस नहीं है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।