LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का पत्ता साफ: स्कॉटलैंड की एंट्री से भड़का पाकिस्तान, ICC को दी बहिष्कार की धमकी

भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के एक फैसले ने खेल जगत में तूफान ला दिया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है।

T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का पत्ता साफ: स्कॉटलैंड की एंट्र

N4N Desk -  फरवरी में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को विश्व कप में शामिल किया गया है। आईसीसी के इस फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर "दोहरे मापदंड" अपनाने का आरोप लगाते हुए टूर्नामेंट के बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी है। 

दोहरे मापदंड पर भड़के मोहसिन नकवी

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है और एक सदस्य देश के लिए अलग तथा दूसरे के लिए अलग नियम नहीं हो सकते। उन्होंने आईसीसी बोर्ड मीटिंग का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। नकवी के अनुसार, बांग्लादेश टूर्नामेंट का एक अहम हितधारक है और उसे खेलने का पूरा हक है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी के रवैये पर भी सवाल खड़े किए। 

पाकिस्तान की आईसीसी को खुली धमकी

मोहसिन नकवी ने सख्त लहजे में कहा कि कोई एक देश दूसरे देश पर अपना फैसला नहीं थोप सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आईसीसी का यही रवैया रहा, तो पाकिस्तान अपने रुख पर मजबूती से खड़ा रहेगा। नकवी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान विश्व कप खेलेगा या नहीं, इसका अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान बहिष्कार करता है, तो आईसीसी को किसी अन्य टीम को शामिल करने पर विचार करना होगा। 

प्लान A, B, C और D तैयार

पीसीबी प्रमुख ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि उनके पास हर स्थिति से निपटने के लिए कई विकल्प (प्लान A से D तक) मौजूद हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें आईसीसी से ज्यादा अपनी सरकार पर भरोसा है। आईसीसी ने फिलहाल यह स्पष्ट कर दिया है कि विश्व कप के शेड्यूल और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जिसके चलते बांग्लादेश का बाहर होना तय माना जा रहा है।