LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मैच

T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज यानी 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। शाम 7 बजे से मैच की शुरुआत होगी। मैच में बारिश के खलल डालने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।

 भारत पाकिस्तान
भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला - फोटो : News4nation

T20 World Cup 2026 : ICC T20 World Cup 2026 में आज टूर्नामेंट का 28वां और सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की चिर-प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तक काफी विवाद भी देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में पाकिस्तान की ओर से मैच खेलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया और टीम ने मुकाबले के लिए हामी भर दी।

सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं कमान 

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। मैच से पहले उन्होंने टीम के लिए राहत भरी खबर देते हुए संकेत दिए हैं कि ओपनर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अभिषेक पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, जिसमें उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला था, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में अभिषेक की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के समयानुसार शाम 7 बजे मैदान पर उतरेंगी। चूंकि भारत और श्रीलंका एक ही टाइम ज़ोन में हैं, इसलिए भारतीय समयानुसार भी मैच का समय यही रहेगा। लेकिन इसी दौरान कोलंबो में बारिश के आसार ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

Diarch GO

बारिश के अनुमान में आई कमी

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहले शाम 6 से 9 बजे के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। शुरुआती अनुमान में शाम 6 बजे 51%, 7 बजे 57%, 8 बजे 65% और 9 बजे 45% बारिश की संभावना थी। हालांकि अब अपडेटेड पूर्वानुमान में कुछ राहत मिली है। टॉस के समय यानी शाम करीब 6:30 बजे बारिश की संभावना 50% बताई गई है। 7:30 बजे यह घटकर 40% रह जाती है, जबकि 8:30 बजे तक इसके 27% तक सिमटने का अनुमान है। इसके बाद बारिश के आसार और कम होते दिख रहे हैं।

मैच रद्द होगा या ओवर कटेंगे?

कोलंबो का मौसम अक्सर अप्रत्याशित माना जाता है। ऐसे में पूरी तरह सूखे मैच की गारंटी तो नहीं दी जा सकती, लेकिन मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए मैच पूरी तरह धुलने की आशंका कम नजर आ रही है। संभव है कि मुकाबले की शुरुआत में देरी हो या बीच में रुकावट आए, लेकिन खेल होने की उम्मीद बरकरार है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि बारिश के बावजूद मैच के होने की संभावना बनी हुई है। अब सबकी नजरें 15 फरवरी की शाम कोलंबो के आसमान पर टिकी रहेंगी।

NSIT
Nsmch

भारत का पलड़ा भारी 

दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत की बात करें तो पिछले साल खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत ने सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस दौरान एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी भी ट्रॉफी को लेकर विवादों में रहे थे। अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है। 

16 मुकाबले में 13 मैच भारत ने जीता 

दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 जीत मिली है। इनमें ज्यादातर मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं और आज का विश्व कप मुकाबला भी न्यूट्रल मैदान पर ही हो रहा है। न्यूट्रल वेन्यू पर हुए 13 टी20 मैचों में भी भारत ने 11 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। ऐसे में आंकड़े भारत के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन इस बड़े मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की पूरी उम्मीद है।

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की टी20 टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक और सलमान मिर्जा।

यहां देखें लाइव मैच 

टीवी पर लाइव टेलीकास्ट (Live Telecast)

Star Sports Network: भारत में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा (जैसे Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi आदि)।

DD Sports: अगर आप फ्री-टू-एयर (फ्री डिश) यूजर हैं, तो आप DD Sports 1.0 पर इस मैच का आनंद बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming)

JioHotstar: आप अपने स्मार्टफोन पर JioHotstar ऐप या उनकी वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।